विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विपश्यना से लौटेने पर सीएम केजरीवाल ने मंत्रियों को दिया मंत्र

By Amit MishraEdited By:
Updated: Fri, 12 Aug 2016 09:40 PM (IST)

विपश्यना से लौटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने मंत्रियो को हर हालात का सामना करने की नसीहत दी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। विपश्यना से लौटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने मंत्रियो को हर हालात का सामना करने की नसीहत दी है। उन्होंंने कहा है कि मंत्री अब जनता के कार्योंं को पूरा करने के लिए अपनी दोगुनी ताकत लगा देंं। भले ही उन्हेंं 24 घंटे की जगह 48 घंटे काम करना पड़े, लेकिन जनता का काम रुकना नहींं चाहिए।

सीएम ने कहा मोहल्ला क्लीनिक, स्कूलोंं का निर्माण व स्कूलोंं मेंं कमरे बनाने सहित कोई भी काम रुकना नहींं चाहिए। उन्होंंने कहा है कि जनता के लिए किसी के सामने गिड़गिड़ाना पड़े तो हम गिड़गिड़ाएंगे, किसी से लड़ना पड़े तो हम लड़ेंंगे, लेकिन जनता से जो वादा किया है उससे पीछे नहींं हटेंंगे।

सीएम केजरीवाल पंजाब, सिसोदिया और जैन संभालेंंगे गोवा की कमान

ज्ञात हो कि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से विपश्यना कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को दिल्ली लौटे। उम्मीद थी कि वह शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय आएंगे, मगर वह नहींं आए। दिल्ली सरकार के मंत्रियो और पार्टी के वरिष्ठ नेताओंं एवं प्रमुख कार्यकर्ताओंं ने सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर ही उनसे मुलाकात की।

अरविंद केजरीवाल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें