विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें किसने कहा, 'मोदी जी ने नाक में दम कर रखा है'

By Amit MishraEdited By:
Updated: Mon, 29 Aug 2016 07:48 AM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नेंं केंंद्र सरकार व उपराज्यपाल पर जमकर निशाना साधा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नजफगढ़ मेंं 100 करोड़ की लागत से क्षेत्र की 40 कच्ची कॉलोनियोंं मेंं होने वाले विकास कार्योंं के शिलान्यास पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नेंं केंंद्र सरकार व उपराज्यपाल पर खूब निशाना साधा। एक तरफ मुख्यमंत्री ने दिल्ली मेंं हो रहे विकास कार्योंं का जिक्र किया तो दूसरी तरफ यह भी कहा कि केंंद्र सरकार को ये अच्छे काम रास नहींं आ रहे हैं।

'आप' नेता ने कहा मोदी जी ने नाक मेंं दम कर रखा है। वे हर कार्य मेंं एलजी को फोन कर काम मे अड़चन डालने को कह देते हैं। एलजी काबिल अधिकारियोंं की टीम का तबादला दिल्ली से बाहर करने जा रहे हैं। ऐसा लगता है मानो दिल्ली की जनता से बदला लिया जा रहा है। इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

हिंदुओं को भड़काने से पहले खुद 10 बच्चे पैदा करें मोहन भागवत: केजरीवाल

संबोधन मेंं मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों मेंं रहने वाले लोग नरक की जिदगी जी रहे हैं। दिल्ली पर दो दशक के दौरान भाजपा और कांग्रेस ने राज किया। दोनोंं मेंं किसी ने भी कच्ची कॉलोनियोंं की सुध लेने की कोशिश नहींं की। यहां रहने वाले लोगोंं का इस्तेमाल वोट बैंक ही तरह करते रहे। इन्हेंं डर था कि एक बार यदि यहां विकास कार्य करा दिए गए तो फिर जनता इन्हेंं वोट नहींं देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने चुनाव जीतने के साथ ही 1639 कॉलोनियोंं को पक्का करने की दिशा मेंं कदम उठाना शुरू किया। दिसंबर मेंं केंंद्र सरकार के पास कच्ची कॉलोनियोंं को पक्का करने की फाइल भेजी गई थी। लेकिन केंंद्र सरकार उस फाइल पर सांप की तरह कुंडली मारकर बैठी है। केद्र सरकार जिस दिन उस फाइल को पास कर देगी उसके चौबीस घंटे के भीतर ही हमारी सरकार सभी कच्ची कॉलोनियोंं को पक्का कर देगी।

सत्ता मिलने के बाद 'लालू व मुलायम' हो गए हैं केजरीवालः योगेंद्र यादव

संबोधन के अंत मेंं मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक हमारे 11 विधायकोंं को जेल मेंं डाला जा चुका है। सरकार मुझे भी जेल मेंं डाल दे लेकिन दिल्ली की जनता से बदला नहींं ले। इस अवसर पर विधायक महेंंद्र यादव, नरेश यादव, शरद चौहान, राजेश ऋषि, सुखबीर दलाल, निगम पार्षद रमेश मटियाला सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित थे।