विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल का भाजपा-कांग्रेस पर कटाक्ष, दोनों को बताया 'धरना पार्टी'

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 06 May 2016 12:24 PM (IST)Updated: Sat, 07 May 2016 06:54 AM (IST)

जंतर-मंतर पर कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ रैली और संसद परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने भारतीय जनता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ रैली और संसद परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने भारतीय जनता पार्टी के सांसदों के प्रदर्शन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने चुटकी ली है।

कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ संसद परिसर में NDA सांसदों का धरना

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा व कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन-विरोध पर कहा कि दोनों ही पार्टी धरना पार्टी बन गई हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ये दोनों पार्टियां तकरीबन रोजाना धरना-प्रदर्शन करती हैं। वहीं अपनी सरकार की तारीफ करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सिर्फ आम आदमी पार्टी सरकारी ही गवर्नेंस दे रही है।

यहां पर याद दिला दें कि आज सुबह कांग्रेस ने जंतर मंतर पर लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में गिरफ्तारी दी। थोड़ी देर में वे रिहा हो गए। जंतर-मंतर से संसद तक मार्च के दौरान उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन किया था।

जंतर मंतर से सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर किए 10 तीखे हमले

इसी दौरान कांग्रेस के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने संसद भवन परिसर में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया।

देश में पड़ा सूखा, पीएम खामोश

इससे पहले लोकतंत्र बचाओ रैली के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में सूखा पड़ा हुआ है। हर रोज 50 किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी कुछ नहीं कर रहे हैं।

नहीं मिला मेक इन इंडिया में रोजगार

पीएम ने कहा था कि हम युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन मेक इंडिया के भव्य शो के बाद भी लोगों को रोजगार नहीं मिला। 2015 में केवल 1.30 लाख लोगों को रोजगार मिला। मोदी सरकार का जो भी विरोध करता है, उन पर झूठे आरोप लगाए जाते हैं।

राहुल ने कहा कि यह लोकतंत्र का देश है। हम लोकतंत्र के लिए लड़ेंगे। गरीबों के लिए लड़ेंगे। इस देश में केवल दो ही लोगों की चलती है, पीएम मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत की।

कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश हो रही है : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रैली में कहा कि मैं पीएम मोदी से और सरकार से यह कहना चाहता हूं कि कांग्रेस भारत की आत्मा है। कांग्रेस पर 1885 से अब तक कई लोगों ने हमले किए और कई लोगों ने इसे कमजोर करने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे।

दिल्ली से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहांं क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।