विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' की पोल खोलने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी, लगाया वादाखिलाफी का आरोप

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 31 Aug 2016 07:45 AM (IST)

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को घेरने के लिए चित्र प्रदर्शनी का सहारा लिया जा रहा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को घेरने के लिए चित्र प्रदर्शनी का सहारा लिया जा रहा है। दिल्ली स्टडी ग्रुप की ओर से कनॉट प्लेस मेंं इस तरह की प्रदर्शनी लगाकर दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्लीवासियोंं के साथ वादाखिलाफी करने और अब पंजाब के लोगोंं को गुमराह करने का आरोप लगाया गया।

दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व विधायक विजय जौली ने इस तरह की प्रदर्शनी दिल्ली व पंजाब के शहरोंं मेंं लगाकर आप की पोल खोलने का एलान किया है। चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) ने किया।

जैन मुनि केे अपमान पर केजरीवाल के खिलाफ भड़का लोगों का गुस्सा

डीएसजीपीसी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने कहा कि दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का वादा करने वाले केजरीवाल के कई मंंत्री, विधायक, आम आदमी पार्टी के पंंजाब के सयोजक व अन्य नेता भ्रष्टाचार के दोषी पाए गए हैंं। दिल्ली मेंं नौजवानोंं को आठ लाख नौकरियांं देने का वादा तो पूरा हुआ नहींं, अब पंजाब मेंं 25 लाख नौकरी देने का झांंसा दिया जा रहा है। पंंजाब मेंं नशे के कारोबार की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन बनाने का वादा किया जा रहा है लेकिन दिल्ली की हेल्पलाइन बंंद है।

सामने आया सच, केजरीवाल भ्रम फैलाते हैं और गुमराह करते हैं!

डीएसजीपीसी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि केजरीवाल ने कभी भी आरोप लगाते समय किसी आरोपी को उसके बचाव का मौका नहींं दिया पर हमने उनकी कार्यप्रणाली को सार्वजनिक करते समय उन्हेंं प्रदर्शनी मेंं आने का निमत्रण दिया था लेकिन वे नहींं आए। उन्होंंने कहा कि दिल्ली मेंं टैंकर माफिया खत्म करने की बात करने वाली आप के कई नेता टैंकर माफिया बन गए हैं। इसी तरह से दिल्ली मेंं महिलाओंं की सुरक्षा का वादा किया गया था लेकिन दिल्ली सरकार के मंंत्री व नेता महिलाओंं के उत्पीड़न के दोषी पाए गए हैं। सिरसा ने केजरीवाल को इस प्रदर्शनी द्वारा किए गए दावोंं को झूठा साबित करने की चुनौती भी दी।