Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP की महिला पार्षदों ने केजरीवाल को दी चूड़ियां और कहा 'पहन लो'

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Thu, 09 Jun 2016 09:33 AM (GMT+05:30)

    भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में आज सुबह मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में आज सुबह मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन किया। तीनों नगर निगमों के मेयर और तमाम पार्षद बैनर-पोस्टर के साथ केजरीवाल के घर के बाहर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। वहीं, केजरीवाल द्वारा पार्षदों को मिलने का समय नहीं देने पर भाजपा की महिला पार्षदों ने सुरक्षा गार्ड्स को चूड़ियां थमाईं।

    भाजपा के प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की दिल्ली पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इसके चलते कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।

    BJP की मांग, MCD में दखल न दें सरकार

    भारतीय जनता पार्टी ने प्रदर्शन के दौरान यह कहा कि ये प्रदर्शन फंड जारी करने और निगम में दखल नहीं देने की मांग को लेकर किया गया। भाजपा ने कहा कि दिल्ली सरकार एमसीडी में चौथे वित्त आयोग की सिफारिशें लागू करे और निगम के कामों में दखल देना बंद करें।

    AAP ने LG को बताया मोदी का जासूस, संजय बोले-'सरकार गिराना चाहती है BJP'

    MCD पर राजनीति कर रही है सरकार

    प्रदर्शन के दौरान आज भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार दिल्ली नगर निगम के मुद्दे पर राजनीति कर रही है।