विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में केजरीवाल की पोल खोलेंगे 250 BJP कार्यकर्ता, अपनाया ये तरीका

By JP YadavEdited By:
Updated: Wed, 25 Jan 2017 05:11 PM (IST)

केंद्रीय राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि दिल्ली के युवाओं की जिम्मेदारी है कि वह देश भर के युवाओं को केजरीवाल सरकार के नाकारापन और धोखों से अवगत कराएं।

पंजाब में केजरीवाल की पोल खोलेंगे 250 BJP कार्यकर्ता, अपनाया ये तरीका
पंजाब में केजरीवाल की पोल खोलेंगे 250 BJP कार्यकर्ता, अपनाया ये तरीका

नई दिल्ली (जेएनएन)। पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में जुटी आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा मुखर हो गई है। खासकर पंजाब चुनाव के मद्देनजर भाजपा 250 कार्यकर्ताओं का एक जत्था पंजाब पहुंच चुका है। ये भाजपा कार्यकर्ता पंजाब में लोगों को दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार की विफलताओं के बारे में बताएंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सोमवार को 250 कार्यकर्ताओं के एक जत्थे को पंजाब रवाना किया था।

पंजाब में नशा मुक्ति और दिल्ली में खोल रहे शराब की दुकानें

भाजपा कार्यकर्ताओं को पंजाब रवाना करने के दौरान मनोज तिवारी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि आपके कंधों पर दिल्ली में ठप विकास की सही जानकारी पंजाब के लोगों तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी है। आपको पंजाब को बताना होगा कि केजरीवाल वहां के लोगों को तो नशा विरोधी अभियान चलाने के सपने बेच रहे हैं, पर दिल्ली में धड़ाधड़ बार और शराब की दुकानें खोल रहे हैं।

कहां गया मुफ्त वाई-फाई का वादा

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को पंजाब की जनता को यह भी बताना होगा कि दिल्ली में विकास का काम ठप है और केजरीवाल सरकार स्कूल-कॉलेजों में सीटें बढ़ाने, अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड बढ़ाने, महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने, मुफ्त वाई-फाई और पानी देने, 8 लाख नई नौकरियों के सपने और झुग्गी और अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को विकास को लेकर दिखाए सपनों में से एक की भी पूरा नहीं कर पाई है।

भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल के धोखों से अवगत कराएंः राज्यवर्धन सिंह राठौर

वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि दिल्ली के युवाओं पर यह विशेष जिम्मेदारी है कि वह देश भर के युवाओं को केजरीवाल सरकार के नाकारापन और धोखों से अवगत कराएं। दिल्ली के युवाओं को सोशल मीडिया पर केजरीवाल सरकार की विफलताओं को लेकर सघन जनजागरण अभियान चलाना चाहिए।

पंजाब में केजरीवाल का पोल खोल मिशनः सुनील यादव

गौरतलब है कि सुनील यादव के नेतृत्व में दिल्ली युवा मोर्चा के 250 युवाओं का यह जत्था पंजाब में विशेषकर उन 23 विधानसभा क्षेत्रों में जहां से बीजेपी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं वहां, प्रचार करेगा। सुनील यादव ने कहा कि युवा मोर्चा का यह अभियान पंजाब में केजरीवाल का पोल खोल मिशन है।