विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोर को गर्म सलाखों से दागने वाले पढ़ते थे मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर की पुस्तकें!

By JP YadavEdited By:
Updated: Wed, 10 Aug 2016 10:49 AM (IST)

आरोपियों के कमरे से कमरे से मिली किताबों में मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाइक की पुस्तकें भी बरामद हुई हैं। परिजनों का आरोप है कि युवकों ने बच्चे के साथ कुकर्म भी किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। इंसानियत को शर्मसार करते हुए दिल्ली के शकरपुर इलाके में 14 साल के किशोर को गर्म सलाखों से दागने वाले तीन युवकों के कमरे से काफी संदिग्ध वस्तुओं के साथ धार्मिक साहित्य भी बरामद हुआ। कमरे से मिली किताबों में गीता, कुरान के अलावा मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाइक की पुस्तकें भी बरामद हुई हैं।

किशोर से किया था कुकर्म !

पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक अगवाकर किशोर को कमरे में ले गए जहां पर पहले तो उसे जमकर पीटा फिर गर्म सलाखों से दागा। परिजनों का आरोप है कि युवकों ने बच्चे के साथ कुकर्म भी किया। पीड़ित किशोर नजदीक के स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है।


कमरे में मिले कई आधार कार्ड

इसके अलावा कमरे से अलग-अलग नामों के आई कार्ड व आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं। पड़ोसियों की मानें तो पिछले कई महीनों से आरोपी युवक सुशील कुमार नामक शख्स के मकान में तीसरी मंजिल पर रह रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि मकान मालिक भी युवकों के बारे में जानकारी देने से बचता रहा।

उसके बाद वह भी गायब हो गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।