विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटे को ढाल बना लंदन की युवती से की दोस्ती, साल भर की घिनौनी करतूत

By JP YadavEdited By:
Updated: Thu, 02 Jun 2016 07:31 AM (IST)

लंदन युवती के मुताबिक, अफ्रीकी युवक उसके साथ पिछले डेढ़ वर्ष से जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली नें कांगो के एक छात्र की हत्या के बाद अब ताजा मामले ने दिल्ली पुलिस को भी झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि दक्षिण दिल्ली में कांगो का युवक ब्रिटिश की ब्यूटीशियन युवती के साथ दुष्कर्म करता था। इसके साथ युवक ब्रिटिश युवती को जान से मारने की भी धमकी देता था। पीड़ित ब्रिटिश ब्यूटीशियन आरोपी की धमकियों के चलते इन दिनों डिप्रेशन में है।

पुलिस की माने तो कांगो का यह युवत के घर में जबरदस्ती घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करता था और उसे धमकी देता था कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो अफ्रीकी मूल के लोग उसे व उसके बेटे को मार देंगे।

अब निजामुद्दीन थाना पुलिस ने कांगो के युवक के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

कांगो निवासी आरोपी युवक ओनोबे पॉल (26) है। कई सालों से भारत में रह रहा ओनोबे गुड़गांव स्थित एक कॉल सेंटर में काम करता है। ओनोबे निजामुद्दीन इलाके के जंगपुरा में किराये पर रहता था। उसके घर के सामने पीड़ित युवती अपने बेटे के साथ रहती है। युवती का निजामुद्दीन इलाके में बड़ा ब्यूटी पार्लर है।

युवती का कहना है कि ओनोबे बेटे के साथ खेलने के बहाने उसके घर में आता था। एक दिन वह घर पर अकेली थी, तो आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। युवती के मुताबिक, युवक उसके साथ पिछले डेढ़ वर्ष से जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था।