विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले अपने घर में भ्रष्टाचार दूर करें केजरीवालः बीएस बस्सी

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 20 Oct 2015 12:38 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2015 05:49 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली पुलिस को सबसे भ्रष्ट बताने के बाद पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने जवाबी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली पुलिस को सबसे भ्रष्ट बताने के बाद पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने जवाबी हमला किया है। बस्सी ने केजरीवाल की कैबिनेट को घेरे में लेते हुए कहा कि सबसे पहले केजरीवाल को अपनी कैबिनेट में भ्रष्टाचार पर ध्यान देना चाहिए।

सर्वे के आधार पर दिल्ली पुलिस को सबसे भ्रष्ट बताने पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार को छोड़कर केजरीवाल अपनी सरकार पर ध्यान दें।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोई 'जंगल राज' नहींः पुलिस कमिश्नर

राष्ट्रीय राजधानी में दो नाबालिगों के साथ दुष्कर्म को लेकर रविवार को शुरू हुई राजनीति अब तक जारी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली में जंगलराज वाले बयान पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने जवाबी हमला बोलते हुए कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोई जंगल राज नहीं है।

मासूमों के साथ रेप से नाराज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर ‘जंगल राज जारी रहता है’ तो वह उन्हें पीएम को चैन से सोने नहीं देंगे।

अब पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि इस तरह की टिप्पणियों को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए, क्योंकि इन्हें राजनीतिक हालात को ध्यान में रखकर दिया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि

यहां पर याद दिला दें कि उपराज्यपाल नजीब जंग के साथ अपनी बैठक में केजरीवाल ने बीते चार वर्षों में महिला विरोधी अपराधों और लापता बच्चों के मामलों का आंकड़ा सौंपा और उनसे कानून व्यवस्था सुधारने के लिए तत्काल उपाय करने को कहा था।

भाजपा भी केजरीवाल पर बिफरी

वहीं, भाजपा ने जंगल राज संबंधी टिप्पणी को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि शहर की सुरक्षा स्थिति पर उनकी टिप्पणियां केवल राजनीतिक बयानबाजी है।

केजरीवाल ने कहा कि हम पिछले चार साल के अपराध के रिकॉर्ड के साथ उप राज्यपाल से मिले। महिलाओं के खिलाफ करीब 31,000 मामले दर्ज किए गए।

इनमें से सिर्फ 13,000 मामलों में आरोप पत्र दायर किए गए तथा 18,000 मामलों में कोई आरोप पत्र दायर नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा था कि सिर्फ 146 लोगों को दंडित किया गया। ऐसे में आप देख सकते हैं कि महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।