विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP: अखिलेश के मंत्री की मायावती को नसीहत- 'अपनी भाषा पर दें ध्यान'

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 26 Jul 2016 10:49 AM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 07:51 AM (IST)

दयाशंकर की बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती का जुबान पर नियंत्रण नहीं है।

News Article Hero Image

गाजियाबाद (जेएनएन)। भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष दयाशंकर की बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिप्पणी को लेकर बवाल जारी है। बसपा के दयाशंकर की बेटी पर टिप्पणी पर यूपी के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती का जुबान पर नियंत्रण नहीं है।

मां, बेटी और पत्नी पर टिप्पणी करना ठीक नहीं

उन्होंने सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री को नसीहत दी कि उन्हें अपनी भाषा पर ध्यान देने की जरूरत है। शिवपाल ने कहा कि दयाशंकर की मां, बेटी और पत्नी पर टिप्पणी करना ठीक नहीं और न ही मायावती को टिप्पणी करने का अधिकार है। उन्होंने य बातें राजेंद्र नगर स्थित आचार्य प्रमोद कृष्णम् के निवास पर मुलाकात करने के बाद कही।

शिवपाल यादव के दामाद के बहाने केजरीवाल ने किया PM मोदी पर हमला

शिवपाल ने बेहद संतुलित अंदाज में कहा कि किसी भी महिला पर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। बसपा को आड़ेहाथों लेते हुए कहा कि दयाशंकर के परिवार पर हमला नहीं करना चाहिए था।

दयाशंकर पर कार्रवाई करेगी यूपी सरकार

यूपी के लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि दयाशंकर की पत्नी स्वाति की शिकायत पर भी कार्रवाई की जाएगी।वहीं, उन्होंने कहा कि दयाशंकर के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी। दोषी कार्रवाई से नहीं बचेंगे।

मुझसे कहा पंजाब से दूर रहो, मैं अपना वतन कैसे छोड़ दूं : नवजोत सिंह सिद्धू

कैराना में संतों पर हमले की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

कैराना मामले में संतों की ओर से सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट को जल्द सार्वजनिक करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर उन्होंने बताया कि निष्पक्ष जांच के लिए ही सरकार ने संतों से निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा था, जो मुख्यमंत्री के पास है।

भाजपा पर लगाया सूबे का माहौल खराब करने का आरोप

यूपी के खराब माहौल को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश का माहौल खराब कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कैराना घटना के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश की थी, लेकिन संतों की रिपोर्ट में असल स्थिति सामने आ गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।