विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड के टॉयलेट में दिल्ली की युवती का बन रहा था वीडियो

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 08 May 2016 01:37 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 08 May 2016 04:32 PM (GMT+05:30)

बदहवास युवती फोन पर गिड़गिड़ाने लगी,‘साहब मुझे बचा लो, मेरे साथ अनहोनी हो सकती है। यहां लड़के मेराा वीडियो बना रहे हैं।’

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के रहने वाले दो युवक व दो युवतियां हरिद्वार घूमने के लिए गए थे। यहां पर एक युवती को उसके दोस्तों ने नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बदहवास हो गई। इसके बाद वे इस युवती का वीडियो बनाने लगे।

दहशत में आई युवती ने खुद को शौचालय में बंद कर लिया। इसके बाद उसने रुद्रप्रयाग पुलिस को फोनकर अपना दर्द बयां किया। उसने कहा, ‘साहब मुझे बचा लो, मेरे साथ अनहोनी हो सकती है। यहां लड़के मेराा वीडियो बना रहे हैं।’ वहीं, जब फोन कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग को आया तो पुलिस वाले भी हैरान रह गए। आनन फानन रुद्रप्रयाग पुलिस ने हरिद्वार पुलिस को सूचना दी।

करीब ढाई घंटे तक की मशक्कत के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने होटल से युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रात में पूछताछ के बाद पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के रहने वाले दो युवक एवं दो युवतियां हरिद्वार घूमने के लिए आए थे। शुक्रवार शाम को एक युवती को उसके दोस्तों ने नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बदहवास हो गई। आरोप है कि युवती की वीडियो फिल्म बनाने लगे युवक। इस पर युवती ने एतराज जताया। विरोध पर युवकों के नहीं मानने पर शाम साढ़े सात बजे करीब बदहवास युवती ने खुद को शौचालय में बंद कर लिया।

युवती ने सौ नंबर मिलाकर सूचना देनी चाही, लेकिन फोन हरिद्वार कंट्रोल रूम न लगकर रुद्रप्रयाग कंट्रोल रूम लग गया। सूचना रूद्रप्रयाग होते हुए हरिद्वार पुलिस तक पहुंची। तत्काल ही शहर कोतवाली की मायापुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी हरकत में आए।

पुलिसकर्मियों ने हरिद्वार अपर रोड, ऋषिकुल मार्ग, रानीपुर मोड, आर्यनगर चौक स्थित होटल में जाकर युवती युवक के ठहरे होने के बारे में पूछा, लेकिन किसी ने भी जानकारी होने से इन्कार कर दिया। करीब ढाई घंटे तक होटल को खोजती रही। होटल न मिलने पर मायापुर चौकी के पुलिसकर्मियों ने रुद्रप्रयाग कंट्रोल रूम से कहा कि अगर अब फोन आए तो युवती से आसपास की लोकेशन पूछी जाए।

पुलिसकर्मियों के एक घंटे तक नहीं पहुंचने पर युवती ने दोबारा कंट्रोल रूम में फोन किया, लेकिन इस बार फोन पौड़ी पुलिस कंतट्रोल रूम को मिला। पौड़ी पुलिस ने भी हरिद्वार पुलिस से संपर्क साधा, जिस पर शहर कोतवाली पुलिस को युवती की मदद करने के लिए कहा गया।

इसी बीच पुलिसकर्मी उस होटल तक पहुंच गए, जो अपर रोड पर था। प्रत्येक कमरे की तलाशी लेने के बाद दूसरी मंजिल में पुलिसकर्मियों ने कमरे में युवक और युवती को पाया। शौचालय की तलाश ली और युवती को बाहर निकाला। सभी को शहर कोतवाली भेजा गया, जहां कोतवाली निरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी ने परिजनों से फोन पर बात की।

परिजनों को युवतियों के हरिद्वार आने की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद परिजन हरिद्वार आए और युवतियों को अपने साथ ले गए। युवती के परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया था। बताया कि युवकों ने युवती को भांग मिश्रित ठंडई पिला दी थी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।