विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-NCR में चिकनगुनिया का कहर, 3 हजार के पार पहुंची मरीजों की संख्या

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 14 Sep 2016 07:58 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या 3 हजार के पार पहुंच चुकी है। अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें देखने के मिल रही हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली-एनसीआर में एक तरफ जहां डेंगू के डंक ने परेशान कर रखा है तो वहीं दूसरी तरफ चिकनगुनिया ने कहर बरपा रखा है। चिकनगुनिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या 3 हजार के पार पहुंच चुकी है। अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें देखने के मिल रही हैं।

नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 10 सितंबर तक चिकनगुनिया के कुल 1724 मामले और डेंगू के 1158 मामले आ चुके हैं। सितंबर के पहले हफ्ते में डेंगू के 387 मामले रिपोर्ट हुए। चिकनगुनिया के 400 से ज्यादा मामले आए।

दक्षिणी एमसीडी में 3 सितंबर से 10 सितंबर के बीच सर्वाधिक 139 चिकनगुनिया के मामले आए जबकि उत्तरी एमसीडी में 100 मामले आए। गौरतलब है कि गत वर्ष 2015 में चिकनगुनिया के महज 65 मामले सामने आए थे।

डेंगू-चिकनगुनिया से दिल्ली में सैकड़ों बीमार, कहां है केजरीवाल सरकार?

4 की मौत

दिल्ली में 24 घंटे से भी कम समय में चिकनगुनिया से मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। हालात गंभीर हैं लेकिन केजरीवाल सरकार का सिर्फ एक ही मंत्री दिल्ली में मौजूद है। 3 लोगों की मौत दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हु। चौथे शख्स की मौत बाड़ा हिंदू राव हॉस्पिटल में हुई।

दिल्ली पस्त, सरकार मस्त

दिल्ली बीमारी से पस्त है लेकिन स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन गोवा में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आधिकारिक दौरे पर फिनलैंड पहुंच चुके हैं। वहीं गोपाल राय बीते 4 दिन से छत्तीसगढ़ में पार्टी के लिए प्रचार करने में जुटे हैं। दिल्ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन हज के लिए गए हैं। दिल्ली सरकार केे केवल एक मंत्री कपिल मिश्रा फिलहाल यहां मौजूद हैं।

चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए केंद्र हर तरह की मदद को तैयार: जेपी नड्डा

चिकनगुनिया के लक्षण और उससे जुड़ी कई अहम बातें

बुखार

किसी भी मरीज पर चिकनगुनिया के लक्षण मच्छर काटने के 3-7 दिन बाद दिखने लगते हैं। वैसे तो इसका सबसे अहम लक्षण बुखार और जोड़ों में दर्द है। चिकनगुनिया मच्छर काटने के बाद मरीज के सिर में लगातार दर्द बना रहता है। साथ ही जोड़ों में सूजन भी आने लगती है। चिकनगुनिया में बुखार के बाद 3 से 4 दिन के अंदर शरीर पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं और पूरा शरीर लाल रंग का दिखने लगता है। कई बार आंखें लाल हो जाती हैं और पानी आने लगता है।

मच्छरों से बचकर रहें

अपने आस-पास कहीं भी पानी जमा न होने दें। रूके हुए पानी में मच्छर पनपते हैं। खुद को मच्छरों से बचाना जरूरी है। रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। शरीर को ढककर रखें ताकि मच्छरों से बचे रहें।चिकनगुनिया होने के बाद कई मरीजों का कुछ दिनों बाद ही जोड़ों में दर्द ठीक हो जाता है, लेकिन कई मरीजों को यह दर्द कई महीनों तक बना रहता है।