Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MCD उपचुनाव में जीत से उत्साहित कांग्रेस ने मांगा 'आप' के 21 विधायकों का इस्तीफा

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Wed, 18 May 2016 07:33 AM (IST)

    नगर निगम उपचुनाव मेंं मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी में हैै। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। नगर निगम उपचुनाव मेंं मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस की नजर अब अगले वर्ष होने वाले नगर निगम चुनाव के साथ ही दिल्ली विधानसभा पर भी टिकी हुई हैंं। कांग्रेस संसदीय सचिव बनाए गए आम आदमी पार्टी के 21 विधायको के इस्तीफे की मांग कर रही है। इसे लेकर आने वाले दिनोंं मेंं कांग्रेस सड़क पर भी उतरेगी।

    MCD उपचुनाव: जीत के भी हारी AAP, पंजे की वापसी-कमल की फजीहत

    दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता मेंं कहा कि चुनाव आयोग द्वारा संसदीय सचिव बनाए गए विधायकोंं को लाभ के पद का नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संस्था है और उसका नोटिस भेजना किसी भी जन प्रतिनिधि के लिए गंभीर मामला है।

    MCD उपचुनाव में पहली बार चली झाड़ू, मुरझाया कमल, लहराया पंजा

    सोनिया गांधी को चुनाव आयोग ने लाभ के पद का नोटिस भेजा था तो वह इस्तीफा देकर फिर से लोकसभा चुनाव लड़ी थींं। इसी तरह से जया बच्चन ने भी नोटिस मिलने के बाद राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। इसलिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मेरी मांग है कि वह अपने 21 विधायकोंं को इस्तीफा दिलाकर फिर से चुनाव कराएं। उन्होने कहा कि यदि आप विधायकोंं ने इस्तीफा नहींं दिया तो कांग्रेस इसके लिए जन आंदोलन करेगी। माकन के इस एलान से आने वाले दिनोंं मेंं संसदीय सचिवोंं को लेकर दिल्ली मेंं सियासी गर्मी बढ़ना तय है।