विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, किस बात से खफा होकर कांग्रेेसी कार्यकर्ताओंं ने शीला दीक्षित से मांगा जहर

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 08:10 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 10 Jan 2017 12:55 PM (GMT+05:30)

बसपा नेता टिकट लेने के लिए शीला दीक्षित और प्रमोद तिवारी के संपर्क में हैं। कार्यकर्ताओं ने पैराशूट नेता के आने पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।

News Article Hero Image

नोएडा (लोकेश चौहान)। नोएडा विधानसभा सीट पर कांग्रेस में पैराशूट नेता के आने की आहट से कांग्रेसी सतर्क हो गए हैं। प्रदेश स्तर के एक नेता के साथ मुख्यमंत्री पद की दावेदार और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल मिला।

पैराशूट नेता के आने पर होगा सामूहिक इस्तीफा

प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट कहा है कि अगर पैराशूट नेता को नोएडा विधानसभा से टिकट दिया जा रहा है तो इससे बेहतर होगा कि कार्यकर्ताओं को जहर दे दिया जाए। कार्यकर्ताओं ने पैराशूट नेता के आने पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी भी दी है।

UP चुनावः 'बाहरी' के आते ही भाजपा में खलबली, सता रहा भितरघात का डर

ब्राह्माण नेता के कांग्रेस में शामिल होने की आशंका

चर्चा है कि बसपा के एक ब्राह्माण नेता के कांग्रेस में शामिल होने और नोएडा विधानसभा से टिकट दिए जाने की चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि बसपा नेता टिकट लेने के लिए शीला दीक्षित और प्रमोद तिवारी के संपर्क में हैं।

रमेश चंद तोमर के 'धोखे' की दिलाई याद

नोएडा के कांग्रेसियों तक जब यह चर्चा पहुंची, तो आनन-फानन में कांग्रेसी शीला दीक्षित से मिलने पहुंच गए। कांग्रेसियों ने उनसे कहा कि एक बार पैराशूट नेता के तौर पर रमेश चंद तोमर को टिकट दिया गया था। वह ऐसे समय पार्टी छोड़कर भागा था, जब कोई विकल्प नहीं बचा था। अब फिर से वही स्थिति सामने आने वाली है।

गैर कांग्रेसी को टिकट का विरोध होगा

इस बार भी अगर किसी गैर कांग्रेसी को टिकट दिया गया, तो फिर से पार्टी की साख को बट्टा लगेगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक गुप्ता का कहना है कि इस बारे में उन्हें भी चर्चा सुनने को मिली है, जिसके बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ शीला दीक्षित से मिले हैं।

टूटेगा पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने के बजाय उसे बढ़ाने के लिए लंबे समय से पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता को ही टिकट देने की मांग की है।

इस बारे में कई राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के कई अन्य नेताओं से मिलने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। दीपक गुप्ता का कहना है कि गैर कांग्रेसी को नोएडा विधानसभा से टिकट दिए जाने का विरोध किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।