विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस को पूरा यकीन 21 AAP विधायकों की सदस्यता रद होगी!

By JP YadavEdited By:
Updated: Fri, 17 Jun 2016 10:34 AM (IST)

आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों पर सदस्यता रद होने की आशंका के बीच कांग्रेस पार्टी ने इस बाबत उपचुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेपी यादव]। आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों पर सदस्यता रद होने की आशंका के बीच कांग्रेस पार्टी ने इस बाबत उपचुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस को संसदीय सचिव बनाए गए आप के 21 विधायकों की सदस्यता रद होने का पूरा विश्वास है।

21 विस में चलेगा कांग्रेस का अभियान

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि हमारी पार्टी उन सभी 21 विधानसभा में अभियान चलाएगी, जिनके विधायक ऑफिस ऑफ प्रॉफिट में फंसे हैं। यह अभियान 19-26 जून तक चलेगा।

नैतिकता के आधार पर मांगेंगे AAP विधायकों से इस्तीफा

दिल्ली के दिग्गज कांग्रेस नेता व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने कहा कि इन 21 विधानसभा में लोगों को इनकी करतूतों के बारे में बताने के साथ इनसे नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़े देने की भी मांग करेंगे।

सीएम केजरीवाल को राइट टू रिकॉल के बारे में भी देंगे जानकारी

अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अरविंद केजरीवाल को राइट टू रिकॉल के बारे में भी जानकारी देंगे। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने लोकपाल में इस बात का जिक्र किया है कि राइट टू रिकॉल का प्रावधान होना चाहिए।

माकन का सवाल- उपचुुनाव में क्यों नहीं जा रहे केजरीवाल

माकन ने इरादा जाहिर कर दिया है कि वह 21 आप विधायकों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरेगी। उन्होंने कहा कि वह इन विधानसभा चुनाव में दौरों के दौरान केजरीवाल से पूछेंगे कि वह उपचुनाव में क्यों नहीं जा रहे।

जनता पूछेगी-कहां है WIFI

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जाएंगे किस मुख से? जनता पूछेगी WIFI के बारे में। दाल-सब्जी के बढ़ते दामों के बारे में। यही वजह है कि केजरीवाल जनता के सवालों का जवाब न देने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

चुनाव आयोग के नोटिस के बाद से कांग्रेस को लगने लगा है कि इन 21 सीटों पर फिर से उपचुनाव होना तय है और इसी को देखते हुए उसने अपने कील-कांटे दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इन 21 विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक की थी और उन्हें चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा था।

कांग्रेस का मानना है कि इन विधायकों के पास अब अपनी सदस्यता बचाने का कोई रास्ता नहीं है। अब तो राष्ट्रपति ने भी यह बिल नामंजूर कर दिया है।

इन 21 आप विधायकों की जा सकती है विधानसभा सदस्यता
1. प्रवीण कुमार
2. शरद कुमार
3. आदर्श शास्त्री
4. मदन लाल
5. शिव चरण गोयल
6. सजीव झा
7. सरिता सिह
8. नरेश यादव
9. जरनैल सिह (तिलक नगर)
10. राजेश गुप्ता
11. राजेश ऋषि
12. अनिल कुमार वाजपेयी
13. सोम दला
14. अवतार सिह कालका
15. विजेद्र गर्ग
16. जरनैल सिह (रजौरी गार्डन)
17. कैलाश गहलोत
18. अलका लाबा
19. मनोज कुमार
20. नितिन त्यागी
21. सुखवीर सिह