विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेस्ट यूपी में SP गठबंधन को झटका, BJP के समर्थन में दिग्गज कांग्रेसी नेता

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 31 Jan 2017 08:17 AM (IST)Updated: Wed, 01 Feb 2017 09:58 AM (IST)

उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल हुए शंभू पोखरियाल भी भाजपा में शामिल हुए। नोएडा विधानसभा में करीब 25 हजार के करीब उत्तराखंड के मतदाता हैं।

वेस्ट यूपी में SP गठबंधन को झटका, BJP के समर्थन में दिग्गज कांग्रेसी नेता
वेस्ट यूपी में SP गठबंधन को झटका, BJP के समर्थन में दिग्गज कांग्रेसी नेता

नोएडा (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है। नोएडा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस में सेंध लगाते हुए नोएडा के कांग्रेस के बड़े नेता और फोनरवा के अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह को अपने पाले में कर लिया है। यह कांग्रेस-सपा के प्रत्याशी को ये एक बड़ा झटका है। एनपी सिंह के भाजपा में शामिल होते ही पंकज सिंह को छिटके हुए बाकी राजपूतों का सपोर्ट भी मिलेगा।

पंकज सिंह की स्थिति मजबूत

एनपी सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह की स्थिति मजबूत हो गई है। बता दें कि पंकज सिंह को नोएडा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। ऐसे में विधानसभा के प्रत्याशी पंकज सिंह धीरे-धीरे अपनी स्थिति को मजबूत करते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः यूपी चुनावः SP को पंसद राहुल-अखिलेश का संग, मुलायम-शिवपाल से काटी कन्नी!

बताया जा रहा है कि पिछले कई चुनावों से एनपी सिंह नोएडा विधानसभा से विधायक का टिकट मांग रहे थे। इस बार भी उन्हें सपा कांग्रेस के गठबंधन होने की वजह से टिकट नहीं मिल सका। वहीं भाजपा से कभी उत्तराखंड क्रांति दल में गए शंभू पोखरियाल की भी भाजपा में वापसी हो गई है।

यह भी पढ़ेंः जानें नोएडा आने से क्यों डरते हैं नेता, इंदिरा गांधी भी नहीं दिला पाई थीं जीत

भाजपा को मिलेगा फायदा

पंकज सिंह और महेश शर्मा ने कलराज मिश्र की मौजूदगी में फोनरवा के अध्यक्ष और कांग्रेस की कई वर्षों से राजनीति करते आए एनपी सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि एनपी सिंह के आने से पार्टी में काफी मजबूती आई है। जिसका फायदा आगामी चुनाव में पार्टी को जरूर होगा।

यह भी पढ़ेंः UP चुनावः वंशवाद पर ये क्या बोल गए पंकज सिंह, राहुल व अखिलेश रह गए सन्न

जानें एनपी सिंह के बारे में

एनपी सिंह की राजपूतों मतदाताओं में अच्छी पकड़ है। नोएडा में राजपूत वोटों की संख्या करीब 45 हजार है। माना जा रहा है कि एनपी सिंह के भाजपा में आने से अब राजपूतों का काफी बड़ा धड़ा भाजपा की ओर रुख करेगा।

यह भी पढ़ेंः अखिलेश यादव की कोशिश लाई रंग, US की तर्ज पर हो रहा SP का चुनाव प्रचार

वहीं उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल हुए शंभू पोखरियाल भी भाजपा में शामिल हुए। नोएडा विधानसभा में करीब 25 हजार के करीब उत्तराखंड के मतदाता हैं। ऐसे में इसका फायदा भी पंकज को मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः यूपी चुनावः सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर राजनाथ सिंह के बेटे का बड़ा बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।