विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने 'आप' को बताया भाजपा की 'B' टीम, हल्लाबोल की तैयारी

By Amit MishraEdited By:
Updated: Tue, 05 Jul 2016 07:45 AM (IST)

पंजाब मेंं धार्मिक ग्रंथ से हुई बेअदबी के विरोध मेंं कांग्रेस मंगलवार को महरौली मेंं प्रदर्शन करेगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। पंजाब मेंं धार्मिक ग्रंथ से हुई बेअदबी के विरोध मेंं कांग्रेस मंगलवार को महरौली मेंं प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव पर आरोप लगा है कि पंजाब का माहौल खराब करने के लिए उन्होंने धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी कराई है। यह गंभीर मामला है। इसलिए अदालत की निगरानी मेंं इसकी सीबीआइ जांच होनी चाहिए तथा अरविंद केजरीवाल को नैतिकता के आधार पर तुरंंत मुख्यमंंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

प्रदेश कार्यालय मेंं आयोजित प्रेस वार्ता मेंं उन्होंंने कहा कि नरेश यादव अपने बचाव मेंं कह रहे हैं कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची जा रही है। यदि ऐसा है तो वे पुलिस के सामने जाने से क्योंं डर रहे हैंं। उन्होंंने कहा कि इस घटना से यह सिद्ध हो गया है कि आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम है।

जानें, कांग्रेस मुख्यालय के इस कमरे का क्या है श्राप, जहां जाने से डरते हैं नेता

भाजपा चुनाव से पहले वोटोंं के ध्रुवीकरण के लिए समाज मेंं सांप्रदायिक जहर घोलती है। इसी तरह से आप भी राजनीतिक लाभ के लिए पंजाब का माहौल खराब करना चाहती है। उन्होंंने आरोप लगाया कि दोनोंं पार्टियोंं के बीच आपसी साठगांंठ है। केजरीवाल के नजदीकी रहे कई नेता अब भाजपा मेंं हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओंं के साथ भी इनके नजदीकी संबंध है।

दिल्ली में पूर्ण राज्य के लिए जनमत संग्रह पर अब कांग्रेस भी बोली 'NO'

काग्रेस के वरिष्ठ नेता चतर सिंंह ने कहा कि केजरीवाल जब भी पंजाब जाते हैं, वहां कोई न कोई विवाद होता है। ऐसा राजनीतिक लाभ के लिए किया जाता है। पिछले वर्ष अक्टूबर मेंं जब वे पंंजाब गए थे, उस समय भी गुरु ग्रंंथ साहिब के साथ बेअदबी का मामला सामना आया था।

कांग्रेस के निशाने पर 'आप', माकन ने मांगा विधायकों का इस्तीफा, चुनाव की मांग