विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानहानि मामले में हाई कोर्ट ने जेटली से मांगा जवाब

By JP YadavEdited By:
Updated: Fri, 11 Mar 2016 08:42 AM (IST)

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत छह आप नेताओं के खिलाफ दायर 10 करोड़ की मानहानि मामले में आप नेता आशुतोष ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत छह आप नेताओं के खिलाफ दायर 10 करोड़ की मानहानि मामले में आप नेता आशुतोष ने हाई कोर्ट में कुछ आपत्ति जताई है।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी की पीठ के समक्ष आशुतोष ने जेटली के उस आवेदन पर आपत्ति जताई है जिसमें उन्होंने उन पर कुछ नए आरोप लगाएं हैं। उन्होंने इस आवेदन को खारिज करने का आग्रह किया है।

आशुतोष ने जेटली के उस तर्क को चुनौती दी है, जिसमें संयुक्त रजिस्ट्रार के समक्ष दिए गए साक्ष्यों में इन नए आरोपों को साथ रखने को कहा गया है।

पीठ ने जेटली को नोटिस जारी कर मामले में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी। अदालत ने दोनों पक्षों को अगली सुनवाई पर संयुक्त रजिस्ट्रार के समक्ष पेश होने को कहा है।