विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुस्कुराते हुए वेटिकन सिटी के लिए सीएम केजरीवाल ने भरी उड़ान

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sat, 03 Sep 2016 09:53 AM (IST)

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मदर टेरेसा को संत घोषित किए जाने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी रवाना हो चुके हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को मदर टेरेसा को संत घोषित किए जाने वाले कार्यक्रम के गवाह बनने शुक्रवार को वेटिकन सिटी रवाना हुए। केजरीवाल वहां 4 सितंबर को मदर टेरेसा को संत घोषित किए जाने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अरविंद केजरीवाल के साथ यूरोप में कुमार विश्वास, विधायक जरनैल सिंह, और मुंबई से नेता प्रीति शर्मा मेनन भी मौजूद रहेंगी। टीम केजरीवाल 5 सितंबर को वेटिकन सिटी से दिल्ली वापसी के लिए उड़ान भरेगी।

केजरीवाल ने PM को बताया 'मॉडल', बोले- करते रहिए रिलायंस के लिए काम

वेटिकन सिटी में 4 सितंबर को पोप सेंट फ्रांसिस मदर टेरेसा को संत घोषित करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने जमशेदपुर में टाटा स्टील की नौकरी छोडने केबाद मदर टेरेसा की संस्था मिशनरी ऑफ चैरिटी के लिए कोलकाता में 1992 में काम किया था। केजरीवाल केसाथ आप नेता कुमार विश्वास भी गए हैं। सरकार ने साफ किया है कि कुमार विश्वास अपना खर्च खुद उठा रहे हैं।

सेक्स सीडी पर बोले केजरीवाल, 'पार्टी में एक गंदी मछली थी हमने निकाल फेंकी'

विवाद केजरीवाल और दिल्ली से दूरी

विवाद कई हैं और ऐसे में अरविंद केजरीवाल का दिल्ली से दूरी बनाना भी दिलचस्प है। संदीप कुमार की आपत्तिजनक CD सामने आने के बाद दिल्ली में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। विरोधी दल आम आदमी पार्टी को घेरने में जुटे हुए हैं। इससे पहले जैन मुनि पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आम आदमी पार्टी मुसीबत में फंस चुकी है, जबकि दिल्ली सरकार का उपराज्यपाल के साथ तनाव बरकरार है। पिछले महीने यानी अगस्त में विपश्यना से लेकर, गोवा प्रचार तक केजरीवाल अधिकतर समय तक दिल्ली से बाहर रहे थे।