विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें, कैसे खुली GB रोड के कोठों की पोल, पढ़कर आप भी हो जाएंगे दंग

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 02 Sep 2016 02:49 PM (IST)Updated: Sun, 04 Sep 2016 10:54 AM (IST)

सालों से इस घिनौने धंधे को चला रहे अफाक की एक गलती उसे ले डूबी और दिल्ली पुलिस ने जीबी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली सेक्स रैकेट में पकड़ा गए अफाक और उसकी पत्नी के बारे में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सालों से इस घिनौने धंधे को चला रहे अफाक की एक गलती उसे ले डूबी और दिल्ली पुलिस ने जीबी रोड पर चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा कर दिया। इसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी अफाक और उसकी पत्नी साइरा समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये हुई गलती

पुलिस के मुताबिक, अफाक की पश्चिम बंगाल के विधायक परिवार की युवती को लेकर ब्लैगमेलिंग उस पर भारी पड़ गई। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी एमएलए के परिवार की एक युवती तीन महीने पहले प्रेमी के साथ भागकर दिल्ली आई थी। जहां कुछ दिन बाद ही प्रेमी ने उसे साठ हजार रुपये में अफाक को बेच दिया था। अफाक ने पहले तो एमएलए के परिवार वालों से युवती का सौदा किया। पचास लाख रुपये की मांग की गई थी।

GB रोड का सच, जिस्म बेचने के बाद भी मयस्सर नहीं दो वक्त की रोटी

ऐसे खुला काला चिट्ठा

सूत्रों के मुताबिक मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पश्चिम बंगाल की पुलिस पीछे लगी हुई थी। युवती को उसने मुंबई में रखा था, जबकि बातचीत दिल्ली से की जा रही थी। क्राइम ब्रांच की टीम को 15 दिन पहले आफाक का नंबर मिल गया था।

सूरज ढलते ही GB रोड पर शुरू हो जाता है दौलत लुटाने का खेल


टीम उसकी जानकारी एकत्र करने में जुट गई थी। उसका मोबाइल सर्विलांस पर लेकर दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम उसकी लोकेशन टेस कर रही थी। 11 दिन तक अफाक की जानकारी एकत्र करने के बाद टीम ने उसे दबोच लिया। इन 11 दिनों में उसकी बात किन लोगों से हुई, इसका पूरा ब्योरा दिल्ली क्राइम ब्रांच के पास है।

कहानी जीबी रोड की, सेक्स वर्करों की अंधेरी जिंदगी को रोशन करतीं सुरिन्दर

उच्च वर्गीय कुछ महिलाओं के मोबाइल नंबर भी ट्रेस हुए

जीबी रोड मामले में आरोपी अफाक का नेटवर्क खंगालने में लगी दिल्ली की क्राइम ब्रांच को महानगर के एक दर्जन से अधिक बिल्डर्स और निर्यातकों की जानकारी मिली है। साथ ही महानगर की उच्च वर्गीय कुछ महिलाओं के मोबाइल नंबर भी ट्रेस हुए हैं।

जानें, GB रोड पर छापे के समय युवतियों को कहां छिपाया जाता है?

इन सभी के संपर्क न सिर्फ अफाक और उसकी पत्नी शायरा से थे, बल्कि दोनों मुरादाबाद आने के दौरान इनके घरों में भी जाते थे। लग्जरी गाड़ियों से घूमने वाले अफाक ने महानगर में बिल्डर्स के साथ रुपये भी लगा रखे थे, जिनका हिसाब किताब कटघर करूला के गली नंबर तीन निवासी मुईन रखता था।

मुईन अफाक का रिश्ते का भाई बताया जाता है। क्राइम ब्रांच की टीम ने कुछ होटलों के सीसीटीवी फुटेज भी जुटाये हैं, जिसमें अफाक के साथ शायरा और तीन युवेतियां भी मौजूद थीं। दिल्ली से बरेली और लखनऊ जाते समय अफाक अक्सर मुरादाबाद अपने लोगों से मिलता हुआ जाता था।

मुईन से हिसाब किताब होता था। क्राइम ब्रांच की टीम अफाक की संपत्ति की तलाश कर रही है साथ ही उन लोगों की जानकारी कर रही है, जिनके साथ उसकी पार्टनरशिप रही है। टीम को उसके मुरादाबाद के एक पार्टनर का भी पता चला है, जिसकी अश्लील तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।