यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली में डेंगू का कहर, एक और मौत ने खोली तैयारियों की पोल
डेंंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी मेंं इसके कहर से 2 लोगोंं की मौत हो गई। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। डेंंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी मेंं इसके कहर से 2 लोगोंं की मौत हो गई। इसमेंं एक 12 वर्षीय बच्चा और दूसरा 24 वर्षीय युवा शामिल है। दोनोंं बदरपुर के रहने वाले थे। सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने दोनोंं की डेंंगू से मौत होने की पुष्टि की है। अकेले सफदरजंग अस्पताल मेंं डेगू के 152 मामले समाने आ चुके हैं। आशंका है कि डेंंगू इस बार भी दिल्ली-एनसीआर मेंं कहर बरपा सकता है।
आंकड़ों के बाजीगरी मेंं उलझे नगर निगम का कहना है कि डेंंगू से मरने वाले दोनोंं यूपी और बिहार के रहने वाले थे। वे डेंंगू का इलाज कराने दिल्ली पहुंचे थे। निगम का कहना है कि डेंंगू के अब तक 171 मामले सामने आए थे। इस बार दूसरे राज्योंं से मरीज इलाज के लिए अधिक पहुंच रहे है। यही वजह है कि अब तक जो मामले सामने आए हैंं, उनमेंं से सिर्फ 81 दिल्ली के रहने वाले हैंं।
दिल्ली में बढ़ा डेंगू का कहर, अब तक सामने आए 119 मामले
हालांकि निगम के दावे कितने सच है इसका अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि केंंद्र सरकार के सफदरजंग और आरएमएल सिर्फ इन दो अस्पतालोंं को मिलाकर डेंंगू के 170 मामले आ चुके हैंं। इसमेंं ज्यादातर दिल्ली के रहने वाले हैंं। इसके अलावा एम्स, लेडी हार्डिंंग मेडिकल कॉलेज के दो अस्पतालोंं, दिल्ली सरकार के 34 अस्पतालोंं, कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पतालोंं, नर्सिंंग होम व प्राइवेट अस्पतालोंं मेंं भी डेंंगू का इलाज होता है। ऐसे मेंं मरीजोंं की संख्या निगम के दावोंं से कहींं अधिक हो सकती है।