विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करे पूर्वी दिल्ली नगर निगम: दिल्ली HC

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 11 Jan 2017 07:37 AM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर 2 हफ्ते में जवाब मांगा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन] दिल्ली में सफाई कर्मचारियों को वेतन न देने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और पूर्वी दिल्ली नगर निगम को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कोर्ट ने कहा है कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम सफाई कर्मियों समेत अपने सभी कर्मचारियों को जल्द वेतन का भुगतान करे। दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर 2 हफ्ते में जवाब मांगा है। साथ ही हाई कोर्ट ने सिविक एजेंसियों को आदेश दिया कि सड़कों पर से कूड़ा साफ होने चाहिए।

वेतन न मिलने नाराज पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। हड़ताल की वजह से पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में कूड़े का अंबार लग गया है। सड़क पर कूड़ा फैलने की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैले कचरे की वजह से लोगों ने बीमारियों के फैलने की आशंका भी जताई है।

पूर्वी दिल्ली की मेयर सत्या शर्मा ने केजरीवाल को दी खुली बहस की चुनौती

हड़ताली कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी तनख्वाह रोक ली गई है और तीन महीने से उन्हें सैलरी नहीं मिल रही है। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार किए गए वादे के बावजूद उन्हें न तो वर्दी व अन्य सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।