Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डेंगू-चिकनगुनिया से बिगड़े दिल्ली के हालात, केजरीवाल सरकार HC में तलब

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Tue, 30 Aug 2016 02:25 PM (IST)

    डेंंगू के साथ-साथ अब चिकनगुनिया के बढ़ते मामले के मद्देनजर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार, NDMC और MCD को नोटिस जारी किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली, डेंगू राजधानी मेंं डेंंगू के साथ-साथ अब चिकनगुनिया भी तेजी से पैर पसार रहा है। इस हफ्ते निगम द्वारा जारी साप्ताहिक रिपोर्ट मेंं डेंंगू के 176 नए मामले सामने आए। दिल्ली में गंभीर हालात के मद्देनजर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार के साथ-साथ नई दिल्ली नगर पालिका परिषद और दिल्ली नगर निगम को भी नोटिस जारी किया। इस मामले की अगली सुनवाई सात सितंबर को होगी।

    गौरतलब है कि चिकनगुनिया के कुल 432 मामले उजागर हुए हैं। इस वर्ष अब तक डेंंगू के कुल 487 मामले सामने आ चुके हैं। डॉक्टरो के अनुसार मौसम मच्छरोंं के प्रजनन के अनुकूल है, इसलिए आने वाले दिनोंं मेंं डेगू के मामलोंं मेंं तेजी से बढ़ोतरी होगी।

    रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी दिल्ली मेंं डेंंगू के अब तक 98 व चिकनगुनिया के 17 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। पूर्वी दिल्ली मेंं डेंंगू के 68 तथा चिकनगुनिया का एक, दक्षिणी दिल्ली डेंंगू के 259 और चिकनगुनिया के 25 मामले सामने आ चुके हैंं। नई दिल्ली पालिका परिषद् मेंं डेंंगू के 33 व चिकनगुनिया के सात मामले सामने आए।

    दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बीके हजारिका ने बताया कि चिकनगुनिया जानलेवा तो नहींं लेकिन लोगोंं को परेशानी तो होती है। इसलिए लोगोंं को सावधानी बरतनी चाहिए।

    खबरें और भी