Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जवां होते ही चुन लिया जिस्मफरोशी का धंधा, उम्र ढली तो करने लगी यह गुनाह

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Mon, 06 Jun 2016 08:14 AM (IST)

    40 वसंत देख चुकी शहनाज जवानी में जिस्मफरोशी के दलदल में उतर गई।कुछ साल पहले ही उसने जिस्मफरोशी का धंधा छोड़ दिया था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। 40 वसंत देख चुकी शहनाज जवानी में जिस्मफरोशी के दलदल में उतर गई। जब उम्र निकल गई तो वह नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराने लगी। इस दौरान वह चार कोठों की मालकिन भी बन गई। कई कोठों की इस 'मालकिन' शहनाज को को कमला मार्केट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    जवान बेटी पर ही डोल गई हवस के पुजारी पिता की नीयत

    शहनाज पर वर्ष 2012 में एक नेपाल मूल की नाबालिग लड़की से जबरन देह व्यापार करवाने का केस दर्ज हुआ था। मुख्य आरोपी कोठा मालकिन शहनाज वर्षों से पुलिस को चकमा दे रही थी। कई सालों की मशक्कत के बाद अब वह पुलिस की चपेट में आई है।

    पत्नी की हत्या कर रातभर शव के साथ सोया, बनाए शारीरिक संबंध

    आंध्र प्रदेश की रहने वाली है शहनाज

    मूल रूप से आंध्र प्रदेश की रहने वाली शहनाज ने कुछ साल पहले जिस्मफरोशी का धंधा छोड़ दिया। इतना ही नहीं, उसने जीबी रोड पर ठहरना बंद कर दिया थी, वह सिर्फ 'वसूली' के लिए आती-जाती थी। पैसे की भूख ने शहनाज को हैवान बना दिया था। वह नाबालिग लड़कियों को जिस्मफरोशी के दलदल में लाने लगी।

    दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी की माने त नाबालिग लड़की से जबरन वेश्यावृत्ति करवाने के मामले में पुलिस को शहनाज की तलाश थी। मुखबिरों से उसके जीबी रोड पर होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने आखिरकार एक कोठे पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी