विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

3 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जानें- तस्करी का मणिपुर कनेक्शन

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 26 Aug 2016 08:13 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 27 Aug 2016 08:59 AM (GMT+05:30)

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने 3 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार मेंं अफीम की कीमत लगभग 2 करोड़ आंकी गई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। ड्रग तस्कर गिरोह के सरगना जगन्नाथ राय की गिरफ्तारी के बाद से ही फरार चल रहे ड्रग तस्कर कटरा चांद खान बरेली निवासी तरुण कुमार मौर्या (46) को स्पेशल सेल ने आखिरकार यूपी के बरेली से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन किलो अफीम बरामद की गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार मेंं अफीम की कीमत लगभग 2 करोड़ आंकी गई है।

ड्रग तस्कर का नेटवर्क मणिपुर से जुड़ा है और वहींं से ड्रग तस्करी कर वह यूपी के कई जिलोंं मेंं सप्लाई करता था। स्पेशल सेल के अधिकारियोंं ने बताया कि मई महीने मेंं ड्रग तस्करी के 6 सदस्योंं को 117 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद सेल ने गिरोह से जुड़े दो तस्कर मगली और नंद राम मास्टर को 80 किलो अफीम के साथ पकड़ा था।

दिल्ली: ढाई करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

मगली से मिली जानकारी पर स्पेशल सेल ने गिरोह के सरगना जगन्नाथ राय, राकेश कुमार, उमेश सैनी, चंद्रपाल को 37 किलो अफीम के साथ बरेली और बिहार से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही ड्रग तस्कर तरुण कुमार मौर्या फरार चल रहा था। मौर्या पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।

खुफिया सूचना पर स्पेशल सेल एसीपी निशांत गुप्ता, इंस्पेक्टर अतर सिंह की टीम ने 22 अगस्त को बरेली मेंं छापेमारी कर तरुण कुमार को 3 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मेंं पता चला कि वह डकैती, हत्या, लूट के 11 मामलोंं मेंं बरेली के विभिन्न थानोंं मेंं आरोपी है। यह भी पता चला कि वह अब तक साथियोंं के साथ मिलकर मणिपुर से 400 किलो अफीम की तस्करी कर चुका है। पूछताछ मेंं उसने यह भी बताया कि मणिपुर का आतंक प्रभावित क्षेत्र अवैध तरीके से अफीम पैदा करने का अड्डा बन चुका है।

JNU दुष्कर्म मामला: आरोपी छात्र फरार, कैंपस में करता था नशे का कारोबार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।