विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली पुलिस के सिपाही ने शादी का झंसा देकर महिला से किया दुष्कर्म

By Amit MishraEdited By:
Updated: Fri, 04 Mar 2016 07:51 AM (IST)

पश्चिम विहार के ज्वालाहेड़ी गांव में दिल्ली पुलिस के सिपाही द्वारा 35 साल की महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पश्चिम विहार के ज्वालाहेड़ी गांव में दिल्ली पुलिस के सिपाही द्वारा 35 साल की महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला मूल रूप से लखनऊ की है। उसकी शादी देहरादून में हुई थी। पति से उसे दो बच्चे भी हैं, लेकिन कुछ साल पहले पति से मनमुटाव होने पर पति व बच्चों को छोड़कर वह अकेले दिल्ली आ गई। यहां वह ज्वालाहेड़ी गांव में आरोपी सिपाही करण यादव का मकान किराए पर लेकर रहने लगी और नौकरी शुरू कर दी।

शादी करने का झांसा देने पर धीरे-धीरे महिला से सिपाही के अवैध संबंध बन गए। इस बीच परिजनों द्वारा करण यादव का रिश्ता तय करने पर जब यह जानकारी महिला को मिली तब उसने सिपाही पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। सिपाही के शादी करने से इनकार करने पर महिला ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। करण के पिता भी दिल्ली पुलिस में थे। नौकरी के दौरान उनकी मृत्यु हो जाने पर अनुकंपा के आधार पर करण को नौकरी मिली। घटना के बाद से सिपाही फरार है। पुलिस विभाग ने उसे निलंबित कर दिया है।