विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5 स्टार होटल में अमेरिकी युवती से गैंगरेप साथ हुई थी एक और दरिंदगी

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 04 Dec 2016 08:17 AM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 07:45 AM (IST)

अमेरिकी युवती ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शनिवार को फोन पर शिकायत करने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। अमेरिकी युवती से कनॉट प्लेस के पांच सितारा होटल में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक और बात सामने आई है। पीड़ित युवती के मुताबिक, उसके साथ न केवल सामूहिक दुष्कर्म किया गया, बल्कि अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए गए।

युवती ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन संबंध की घटना कई दिनों तक हुई।

यहां पर बता दें कि अमेरिकी युवती ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शनिवार को फोन पर शिकायत करने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी टूरिस्ट गाइड की पहचान कर ली है, जो फरार है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही अन्य आरोपियों के बारे में पता चलेगा।

स्पोर्ट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में तैनात शूटिंग कोच पर युवती से रेप का आरोप

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत उन्हें ईमेल के माध्यम से एक सप्ताह पूर्व भी मिली थी। शिकायत में बताया गया है कि महिला मार्च माह में घूमने के लिए भारत आई थी। उसे घुमाने के दौरान गाइड ने अच्छी दोस्ती कर ली। एक रात वह चार दोस्तों के साथ उसके होटल के कमरे में पहुंचा। वहां बातचीत करते हुए उन्होंने शराब पी। महिला का आरोप है कि गाइड और उसके दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना से आहत महिला कुछ ही दिन बाद अमेरिका लौट गई थी। पुलिस के मुताबिक महिला पांच सितारा होटल में चार दिन तक ठहरी थी। मगर उसने होटल कर्मचारी या मैनेजर को कुछ नहीं बताया था। पुलिस ने टूरिस्ट कंपनी से आरोपी गाइक के बारे में जानकारी जुटा ली है।

महिला के बयान दर्ज होंगे

अदालत में महिला के बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस अमेरिका दूतावास से संपर्क करेगी। अगर महिला भारत आने को तैयार नहीं होती तो पुलिस वीडियो कांफ्रेंसिग से उसका बयान दर्ज कराएगी। पुलिस को होटल की सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है। पुलिस को होटल प्रबंधन ने बताया कि उनके पास केवल एक माह की फुटेज ही सुरक्षित रहती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।