विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म की धमकी देकर टैक्सी ड्राइवर ने लड़की के साथ की गंदी हरकत...पढ़ें खबर

By Amit MishraEdited By:
Updated: Mon, 30 Nov 2015 07:34 AM (IST)

दिल्ली की टैक्सियों में सफर करने वाली महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक टैक्सी ड्राइवर दिल्ली में लड़की को जबरन 2 घंटे तक सड़कों पर घुमाता है, उसके साथ न सिर्फ छेड़खानी करता है बल्कि ड्राइवर लड़की को जान से

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली की टैक्सियों में सफर करने वाली महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक टैक्सी ड्राइवर दिल्ली में लड़की को जबरन 2 घंटे तक सड़कों पर घुमाता है, उसके साथ न सिर्फ छेड़खानी करता है बल्कि ड्राइवर लड़की को जान से मारने की धमकी भी देता है। इस बीच सड़क पर घूम रही टैक्सी पर किसी भी पुलिसकर्मी की नजर नहीं जाती है।

जाना था कहीं और ले गया कहीं और

3 नवंबर की रात इंडियन सुपर लीग में काम करने वाली 21 साल की लड़की ने अपनी 3 सहेलियों के साथ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से अपने घर वसंत कुंज के लिए एक टैक्सी ली। तय हुआ कि टैक्सी पहले लाजपत नगर में 2 लड़कियों को छोड़ेगी, फिर वसंत कुंज जाएगी और उसके बाद मयूर विहार जाएगी। ड्राइवर लाजपत नगर के बाद टैक्सी को सीधे मयूर विहार ले गया।

ड्राइवर ने दी दुष्कर्म करने की धमकी

लड़की के मुताबिर उसने टैक्सी के भीतर से ही पुलिस को फोन किया। मयूर विहार से निकलने के बाद शराब के नशे में चूर ड्राइवर ने लड़की को कार में लॉक कर दिया। लड़की ने एक बार फिर 100 नंबर पर फोन किया और अपने परिवार को भी घटना की जानकारी दे दी। इस बीच ड्राइवर लड़की को चाणक्यपुरी ले गया। वह रास्ते में लड़की को रेप करने और उसे जान से मारने की धमकी देता रहा। चाणक्यपुरी इलाके में लड़की को दो जगह पुलिस वाले दिखे और उसने मदद की गुहार भी लगाई।

टैक्सी मालिक ने भी लड़की को छेड़ा

पीड़ित लड़की के मुताबिक रात करीब 12 बजे टैक्सी सुनसान पड़े त्यागराज स्टेडियम पहुंची। वहां टैक्सी का मालिक और एक और शख्स पहले से ही खड़ा था। तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट और छेड़खानी की। इस बीच लड़की के परिजन वहां पहुंच गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर टैक्सी ड्राइवर सुनील सिंह और मालिक हरजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच भी हो रही है।