विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली की महिला से हरियाणा में घिनौनी करतूत, होटल में बनाया हवस का शिकार

By JP YadavEdited By:
Updated: Mon, 27 Jun 2016 07:34 AM (IST)

मामूली जान-पहचान के बाद युवक से मेल-मुलाकात दिल्ली की महिला के लिए मुसीबत बन गई।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। मामूली जान-पहचान के बाद युवक से मेल-मुलाकात दिल्ली की महिला के लिए मुसीबत बन गई। युवक ने बहाने से उसे हरियाणा के रोहतक में बुलाया फिर होटल में ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

पीड़ित महिला दिल्ली के निहाल विहार थाना क्षेत्र की है। महिला का कहना है कि युवक ने मुलाकात के बहाने होटल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला का कहना है कि युवक ने उसे पानी में नशा मिलाकर पिला दिया और उसके बाद घिनौना काम किया।

इस शहर में घूम रहा दरिंदा, दुष्कर्म के डर से घर में दुबकी बच्चियां

होश में आने के बाद महिला दिल्ली लौट गई और उसने निहाल विहार थाने में केस दर्ज कराया। वहां की पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर शिकायत रोहतक के महिला थाने में भेज दी। महिला द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार वह एक साल पहले कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गई थी।

बीवी के शव के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले पति की सामने आई करतूत

वहां पर उसकी मुलाकात रोहतक के रहने वाले मनोज के साथ हुई। मनोज से जान पहचान होने के बाद मोबाइल पर उसके साथ बातचीत होने लगी। इसी बीच मनोज ने महिला को झांसा दिया कि वह उसके बड़े बेटे की रोहतक में नौकरी लगवा देगा, इसलिए उसने महिला को 12 जून को रोहतक में बुलाया।

महिला का कहना है कि मनोज उसे दोपहर के समय शीला बाइपास पर मिला। जैसे ही वह बस से उतरी तो मनोज ने उसे पीने के लिए बोतल में पानी दिया। पानी पीने के कुछ देर के बाद वह बेहोश हो गई।