विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP सांसद के लिए चौटाला ने किया आतंकवादी शब्द का इस्तेमाल!

By JP YadavEdited By:
Updated: Thu, 21 Apr 2016 09:41 AM (IST)

अपने धारधार व विवादित बयानों के लिए लगातार चर्चा में रहने वाले इनसो नेता दिग्विजय सिंह चौटाला एक बार फिर घिर गए हैं।

News Article Hero Image

गुड़गांव। अपने विवादित बयानों के लिए लगातार चर्चा में रहने वाले इनसो नेता दिग्विजय सिंह चौटाला एक बार फिर घिर गए हैं। उनपर आरोप है कि दिग्विजय सिंह चौटाला ने कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी के लिए आतंकवादी शब्द का प्रयोग किया है।

इससे नाराज लोकतंत्र सुरक्षा मंच ने इनसो नेता दिग्विजय सिंह चौटाला पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

पत्रकारों से बातचीत में मंच के नेता डॉ. सतीश यादव ने कहा कि चौटाला ने कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी के लिए आतंकवादी शब्द का प्रयोग किया है।

मंच ने पिछले 20 वर्षों में हरियाणा मेंं विभिन्न जातियों को मिली सरकारी नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की है।