विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप नेता बोले,'मोदी की नीति-नीयत में कमी से पाक घर में घुसकर मार गया'

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 15 Aug 2016 09:56 AM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2016 07:55 AM (IST)

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हरियाणा जलता रहा, वहीं गोभक्ति के नाम पर हिंसा जारी है। यह सब आपकी नीति और नीयत में कमी के कारण है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे लंबा भाषण खत्म होते ही आम आदमी पार्टी (आप) ने हमला बोल दिया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मोदी के भाषण 'नीयत व नीति' पर घेरा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तो ये वजह है निर्णय में देरी की! आपकी नीयत व नीति में कमी है, तभी तो अदालत में जजों की नियुक्ति नहीं हो रही।

दलितों पर हमले को लेकर पीएम पर साधा निशाना

मनीष सिसोदिया ने इशारों में 'नीयत व नीति' को प्रधानमंत्री मोदी का एक जुमला बताया। उन्होंने कहा कि दलितों पर हमले में कार्रवाई नहीं हो रही है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं, छात्र दुखी हैं और अब तो नई शिक्षानीति भी जुमला बन गई है। निर्णय नहीं लिए जा रहे,क्योंकि आपकी न तो नीति साफ़ है और न नीयत।

हरियाणा जलता रहा और आप चुप रहे

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा जलता रहा, गोभक्ति के नाम पर हिंसा जारी है। यह सब आपकी नीति और नीयत में कमी के कारण है।

मोदी कालाधन भूल गए

मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण पूरा कश्मीर जल रहा है और पाकिस्तान घर में घुसकर मार गया और हां काला धन भी भूल गए। यह सब नीति और नीयत की कमी के कारण हुआ है।

AAP प्रवक्ता बोले 'मोदीजी में अजीब पागलपन, मानसिक स्थिति ठीक नहीं'

क्या पाकिस्तान से दस सिर आए?: आशुतोष

वहीं, AAP नेता आशुतोष ने कहा कि मोदी जी इधर उधर की बात न करें। ये बताएं कि क्या काला धन देश में आया? क्या महंगाई कम हुई? क्या पाकिस्तान से दस सिर आए?

पूछा, मोदीजी अच्छे दिन कहां हैं

आशुतोष ने महंगाई व काला धन मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि मोदी के राज में काला धन वाले मज़े कर रहे हैं, दाल 250 रुपये बिक रही है। पाकिस्तान आंख दिखा रहा है,कश्मीर में हालात ख़राब हैं और दलित पिट रहे हैं।

आप MP बोले-'मोदी ने ISI को पठानकोट एयरबेस घुमाया, ऐसे तो वह भी दोषी'

बुद्धिजीवी दे रहे इस्तीफ़ा, पिट रहे पत्रकार

उन्होंने कहा कि मोदी के राज में मुख्य न्यायाधीश रो रहे हैं। बुद्धिजीवी इस्तीफ़ा दे रहे हैं, पत्रकार दहशत में हैं और सरकारें बर्खास्त हो रही हैं।

आजादी की लड़ाई के दौरान आरएसएस के लोग घरों में दुबके थे

आशुतोष ने कहा कि जब आज़ादी के लिए लोग जान दे रहे थे तो आरएसएस के लोग अपने घरों में छुपे बैठे थे। एक भी आरएसएस का नेता कभी जेल नहीं गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ज्ञान दे रहे हैं। संघी/भक्त मुझे गाली दे रहे हैं, पर जवाब नहीं दे रहे हैं कि काला धन आया क्या,दाल 250 रुपये क्यों बिक रही है?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।