विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धुत विदेशी युवती ने दिल्ली पुुलिस की महिला सिपाही को जड़ा थप्पड़

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 15 May 2016 02:39 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2016 08:31 AM (IST)

दिल्ली के वसंत विहार थाने के बाहर शराब के नशे धुत युवती ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान युवती ने एक पुलिस कांस्टेबल को थप्पड़ भी जड़ दिया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के वसंत विहार थाने के बाहर शराब के नशे धुत युवती ने जमकर हंगामा किया। युवती ने काफी देर तक हंगामा किया। इस दौरान युवती ने एक पुलिस कांस्टेबल को थप्पड़ भी जड़ दिया। युवती नेपाल की रहने वाली बताई जा रही है। पूरी घटना आज सुबह की है।

20 साल में शादी, 22 में विधवा और 23 में पहुंच गई कोठे पर

इस बाबत वीडियो फुटेज भी जारी हुआ है। इस वीडियो में ये युवती नशे की हालत में पुलिस कांस्टेबल को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दी रही है। बताया जा रहा है कि इस लड़की का ऑटो वाले से कुछ झगड़ा हो रहा था।

विवाद ज्यादा बढ़ा़ा तो ऑटो वाला वसंत विहार थाने पहुंंच गया। यहां पर वह पुलिस वालों से भिड़ गई। पुलिस ने बताया कि ये लड़की मुनिरका इलाके में रहती है और शराब के नशे में धुत थी।

वसंत विहार पुलिस से मारपीट के आरोप में नेपाली युवती का मेडिकल करााने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।