विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म से पहले बोला सात जन्मों का बंधन है...पढ़ें खबर

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 11 Nov 2015 12:31 PM (IST)

सुभाष नगर की रहने वाली एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप रेवाड़ी के रहने वाले प्रवीण नाम के शख्स पर लगा है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Article Hero Image

गुड़गांव। सुभाष नगर की रहने वाली एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप रेवाड़ी के रहने वाले प्रवीण नाम के शख्स पर लगा है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले प्रवीण नाम के शख्स से उसकी जान पहचान हुई थी। पीड़िता ने बताया कि जल्द ही दोनों के बीच दोस्ती हो गई और लिव इन रिलेशनशिप पर रहने लगे। पीड़िता के मुताबिक प्रवीण ने उसके साथ शादी का वादा कर कई बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कई बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद अब आरोपी शादी करने की बात से इंकार कर रहा है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर रेप और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।