Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महिला से दुर्व्यवहार के आरोप में केजरीवाल के विधायक के खिलाफ FIR

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 24 Jun 2016 07:39 AM (IST)

    दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी के एक और विधायक पर मामला दर्ज हुआ है। यह मामला महिलाओं की शिकायत पर दर्ज हुआ है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी के एक और विधायक पर मामला दर्ज हुआ है। यह मामला महिलाओं की शिकायत पर दर्ज हुआ है। आरोप है कि पानी की किल्लत की शिकायत लेकर पहुंची इलाके की महिलाओं के साथ उन्होंने बदसलूकी की।

    यहां पर याद दिला दें कि पानी की समस्या को लेकर महिलाएं विधायक दिनेश मोहनिया के दफ्तर के बाहर इकट्ठा हुई थीं। आरोप है कि इसी दौरान आप के कुछ कार्यकर्ताओं ने मोबाइल से वीडियो बना रहे कुछ लोगों को वीडियो बनाने से मना किया और महिलाओं से बदसलूकी की। कहा तो यहां तक जा रहा है कि कि मोहनिया ने खुद भी गाली दी, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

    PR कंपनी चमकाएगी AAP सरकार की छवि, मीडिया को भी करेगी हैंडल

    दिल्ली के नेबसराय थाने में मोहनिया के खिलाफ दी गई शिकायत की कॉपी के आधार पर दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई है। दिनेश मोहनिया दिल्ली के संगम विहार से विधायक तो हैं ही, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं। महिलाओं ने इस मामले में आप विधायक की गिरफ्तारी की मांग की है।

    PR कंपनी चमकाएगी AAP सरकार की छवि, मीडिया को भी करेगी हैंडल

    गौरतलब है कि मोहनिया पहले भी विवादों में रहे हैं और अवैध निर्माण करवाने पर कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली नगर निगम 7 महीने पहले उनके घर पर हथौड़ा चला चुका है। तब भी उन पर जान से मारने की धमकी का केस भी दर्ज हुआ था।

    खबरें और भी