विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी के नाम पर फर्जीवाड़ा करना पड़ा महंगा, कसा CBI का शिकंजा

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 27 Jan 2017 09:07 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2017 09:56 AM (IST)

प्रधानमंत्री के नाम पर कंप्यूटर साक्षरता मिशन का नाम देकर लोगों को यह धोखा देने की कोशिश की गई कि ...और पढ़ें

पीएम मोदी के नाम पर फर्जीवाड़ा करना पड़ा महंगा, कसा CBI का शिकंजा
पीएम मोदी के नाम पर फर्जीवाड़ा करना पड़ा महंगा, कसा CBI का शिकंजा

नई दिल्ली [जेएनएन]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश कासगंज के दो लोगों को भारी पड़ी है। सीबीआइ ने अतुल कुमार और जगमोहन सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। सीबीआइ के अनुसार ये दोनों 'नरेंद्र मोदी कंप्यूटर साक्षरता मिशन' नाम से वेबसाइट बनाकर उसकी फ्रेंचाइजी बेचता था। वेबसाइट में इन दोनों ने कई झूठे दावे कर रखे थे। प्रधानमंत्री कार्यालय की शिकायत पर सीबीआइ ने इसकी प्रारंभिक जांच की थी और फर्जीवाड़े के सुबूत मिलने के बाद एफआइआर दर्ज कर ली।

सीबीआइ के अनुसार अतुल कुमार और जगमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के नाम का इस्तेमाल लोगों को ठगने के लिए किया। प्रधानमंत्री के नाम पर कंप्यूटर साक्षरता मिशन का नाम देकर लोगों को यह धोखा देने की कोशिश की गई कि यह केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही है कोई स्कीम है।

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी, राम माधव के नाम पर ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यही नहीं, इन्होंने अपनी वेबसाइट पर दिल्ली में मुख्यालय होने का दावा किया था, जो सही नहीं। इसके अलावा इन्होंने केंद्र सरकार की संस्थाओं से मान्यता मिलने का भी दावा किया था, जो गलत पाया गया। एफआइआर दर्ज करने के बाद सीबीआइ ने इसके ठिकाने पर छापा मारा और संस्था के कंप्यूटरों को जब्त कर लिया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय को इस संस्था के बारे में शिकायत मिली थी, जिसे सीबीआइ की जांच के लिए भेज दिया। सीबीआइ ने पहले प्रारंभिक जांच का केस दर्ज कर मामले की छानबीन की। छानबीन में फर्जीवाड़े की शिकायत सही पाने बाद सीबीआइ ने कार्रवाई करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: छलावा है 'आप' का घोषणापत्र, पंजाब में झूठे वादे कर रहे हैं केजरीवाल: भाजपा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।