विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीडी कांडः क्या अन्य महिलाओं से भी थे पूर्व मंत्री संदीप के शारीरिक संबंध!

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 08 Sep 2016 09:20 AM (IST)Updated: Thu, 08 Sep 2016 10:10 AM (IST)

संदीप के कई महिलाओं से संबंध होने की बात सामने आई है, लेकिन अभी किसी अन्य महिला ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली सरकार के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के अलावा उनके पूर्व निजी सहायक प्रवीण कुमार व प्रवीण के वरिष्ठ महिपाल से लगातार पूछताछ जारी है। अब तक प्रवीण व महिपाल के खिलाफ पुलिस को कोई सुबूत नहीं मिला है। हालांकि संदीप ने प्रवीण पर आरोप लगाया है कि 30 लाख रुपये न देने पर प्रवीण ने सीडी लीक की है। वहीं महिपाल पर भी प्रवीण का सहयोग करने का आरोप लगाया है। तीन दिन तक वह अपने आरोप पर कायम था लेकिन सूत्रों की मानें तो बुधवार से संदीप पर लगाए गए आरोपों से पीछे हटने लगा है।

संदीप के कई महिलाओं से संबंध होने की बात सामने आई है, लेकिन अभी किसी अन्य महिला ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। पुलिस का आरोप है कि जांच में सहयोग करने के बाद संदीप बेकार की बातें बताकर पुलिस की जांच को भटकाना चाहता है।

दिल्ली की राजनीति में अहम हो गए अन्ना हजारे! BJP को भी चाहिए साथ

बुधवार को पुलिस को संदीप के घर से वीडियो बनाने वाले तीन डिजिटल डिवाइस मिले हैं। संदीप ने अपने घर पर ही वीडियो बनाया था। पुलिस ने सोशल मीडिया, ट्वीटर, फेसबुक व यू ट्यूब को पत्र लिखकर सभी अश्लील कंटेंट हटाने का अनुरोध किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि प्रवीण व महिपाल के खिलाफ सुबूत न मिलने पर उन्हें क्लीन चिट दे दी जाएगी।

वहीं बाहरी जिला के डीसीपी विक्रमजीत सिंह का कहना है कि अगर उन्हें क्लीन चिट दे भी दी जाती है तो जरूरत पड़ने पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। पुलिस को शक है कि संदीप की सीडी उनके किसी स्थानीय जानकार ने लीक की है।

कुछ महीने पहले संदीप का प्रवीण से तब विवाद हुआ था जब संदीप पत्नी की डिलीवरी कराने अमेरिका जा रहा था। उस वक्त प्रवीण ने अपने वरिष्ठ महिपाल से संदीप को पैसा दिलाया था। बाद में पैसे वापस नहीं किए गए।
उधर, पुलिस का कहना है कि जिस घर में वीडियो बना है वह घर सुल्तानपुरी में संदीप का ही है। लिहाजा उसने ही वीडियो बनाया था। संदीप की गिरफ्तारी के पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस उनसे कुछ खास नहीं उगलवा पाई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।