विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टॉफी देने के बहाने लड़के ने मासूम के साथ किया ऐसा काम, पढ़ें खबर

By JP YadavEdited By:
Updated: Fri, 01 Apr 2016 03:26 PM (IST)

संस्कारों की कमी ने एक नाबालिग लड़के को हैवान बना दिया। लड़का पहले तो एक छह साल की बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने साथ ले गया और फिर मौका पाकर हवस का शिकार बना लिया।

News Article Hero Image

नोएडा। संस्कारों की कमी ने एक नाबालिग लड़के को हैवान बना दिया। लड़का पहले तो एक छह साल की बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने साथ ले गया और फिर मौका पाकर हवस का शिकार बना लिया। बच्ची का शोर सुनकर पास जा रहे एक व्यक्ति ने उसे आरोपी के कब्जे से मुक्त कराया और लोगों की इसकी सूचना दी।

रेप के बाद फैशन डिजाइनर की हत्या, फिर शव से भी हवस मिटाई

सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। लोगों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

MMS कांड में फंसी दिल्ली के मशहूर स्कूल की छात्रा, बनना चाहती थी Actress

कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर में एक परिवार रहता है। परिवार दैनिक मजदूरी करता है। उनकी बेटी घर के पास ही खेल रही थी। गांव का एक नाबालिग युवक उसे चाकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। पास में एक मकान की छत पर उसे ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची शोर मचाने लगी।

वहां से गुजर रहे गांव के ही एक व्यक्ति ने बच्ची की आवाज सुन ली। आवाज सुनकर वह छत पर जा पहुंचा। उसने बच्ची को छुड़ाया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

एसपी देहात अभिषेक यादव का कहना है कि आरोपी युवक गांव का ही नाबालिग है। परिजन की तहरीर पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।