विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत पर 'डॉक्टर-डॉक्टर' खेल रहे किशोरों ने की ये घिनौनी करतूत, जानने के लिए पढ़ें

By JP YadavEdited By:
Updated: Thu, 31 Mar 2016 02:56 PM (IST)

27 मार्च की शाम बच्ची व दोनों नाबालिग घर की छत पर डॉक्टर-डॉक्टर खेल रहे थे, तभी दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। उत्तरी जिले के रूप नगर इलाके में पांच साल की बच्ची के साथ दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची व दोनों आरोपी एक ही बिल्डिंग में अपने-अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं।

MMS कांड में फंसी दिल्ली के मशहूर स्कूल की छात्रा, बनना चाहती थी Actress

रूप नगर थाना पुलिस ने दोनों नाबालिगों के खिलाफ पॉक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट) व दुष्कर्म की धाराओं में कलंदरा बनाकर उन्हें पकड़ लिया है। उन्हें दिल्ली गेट स्थित जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों में एक की उम्र 13 साल व दूसरे की उम्र 14 साल है। दोनों रूप नगर में ही घर के पास सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। बच्ची भी एक सरकारी स्कूल में कक्षा-1 में पढ़ती है। तीनों निम्न वर्गीय परिवार से हैं। उनके माता-पिता मजदूरी करते हैं।

रूप नगर में एक ही बिल्डिंग में बच्ची व दोनों नाबालिग परिजनों के साथ रहते हैं। बच्ची के पिता रिक्शा चलाते हैं और मां मजदूरी करती है। तीन बहनों में बच्ची सबसे छोटी है। 27 मार्च की शाम बच्ची व दोनों नाबालिग घर की छत पर डॉक्टर-डॉक्टर खेल रहे थे, तभी दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

उस दिन बच्ची ने परिजनों को आपबीती नहीं बताई। अगले दिन जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो मां ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद महिला ने पहले पति फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दिल्ली महिला आयोग के काउंसलर को बुलाकर बच्ची की काउंसलिंग कराई।