विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खूूबसूरत गर्लफ्रेंड की करतूत जान हैरान रह जाएंगे आप! पढ़ें don की कहानी

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 14 Jul 2016 01:32 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jul 2016 08:28 AM (IST)

गैंगस्टर संदीप गडोली के एन्काउंटर के दौरान 20 साल की गर्लफ्रेंड दिव्या उसके साथ ही थी। हैरानी की बात तो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गुड़गांव (जेपी यादव)। गुड़गांव के गैंगस्टर संदीप गडोली एनकाउंटर मामले में उसकी कथित प्रेमिका दिव्या को उसकी मांं के साथ मुंबई पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। दिव्या पर आरोप है कि जिस समय गुड़गांव पुलिस ने संदीप गडोली को मारा था उस समय उसकी मॉडल गर्लफ्रेंड दिव्या उसके साथ थी।

गर्लफ्रेंड ने बिना हथियार के मुंबई बुलाया था

संदीप गडोली के परिजनों का आरोप है कि संदीप के गर्लफ्रेंड ने उसे बिना हथियार के जानबूझकर मुंबई बुलाया था। संदीप गडोली के एन्काउंटर के दौरान 20 साल की गर्लफ्रेंड दिव्या उसके साथ ही थी। हैरानी की बात तो यह है कि एन्कााउंटर के बाद से ही वह गायब थी।

गुड़गांव के गैंगस्टार संदीप गडोली की सात फरवरी को मुठभेड़ में हत्या के मामले में शुरू से गुड़गांव पुलिस और मुंबई पुलिस आमने-सामने हैं। मुंबई पुलिस ने इस एनकाउंटर को फर्जी करार दिया है, साथ ही मामले की जांच के लिए एसआईटी भी बना दी है। वहीं गुड़गांव पुलिस एनकाउंटर को सही ठहरा रही है।

कहीं इस हसीना की निगाहों में तो नहीं छिपा डॉन के कत्ल का राज

गुड़गांव पुलिस पर लगा है गंभीर आरोप

मुंबई पुलिस का आरोप है कि गडोली को मारने के लिए उसकी गर्लफ्रेंड दिव्या को हनीट्रैप के रूप में इस्तेमाल किया गया। फलों का ठेला लगाने वाले अशोक ने बताया कि दिव्याल एक आईटी कंपनी में काम करती थी, लेकिन बाद में वह मॉडलिंग में आ गई।

वहीं पिता अशोक का कहना है कि मेरी बेटी के दोस्तों ने गडोली का परिचय उससे रिषव के रूप में कराया था। 4 फरवरी को मनीष खुराना और दीपू नाम के दो लोग रात के 11 बजे मेरे घर आए। दिव्या ने बताया कि वे एक काम से जयपुर जा रहे हैं। हमने उसे रोका लेकिन वह नहीं मानी। पिता के मुताबिक, उन्हें 8 फरवरी को गोलीबारी के बारे में पता चला।

दिल्ली-एनसीआर के सवा लाख के इनामी गैंगस्टर का मुंबई में एनकाउंटर, तीस मामलों में था वॉन्टेलड वहीं मामले की जांच से जुड़े मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिव्या के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए गए थे, लेकिन उसकी मौजूदगी से हमारे केस को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने बताया कि दिव्या ने ही गडोली को मुंबई आने के लिए राजी किया था। साथ ही वह हर बात की जानकारी अपनी मां को दे रही थी और उसकी मां पुलिस टीम को सूचना प्रदान कर रही थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मोहब्बत पर किया धर्म कुर्बान, बन गई हिंदू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।