विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी बोला तुम तो छोटी जाति की हो कैसे कर लूं शादी...पढ़ें खबर

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 13 Apr 2016 07:28 AM (IST)

फरीदाबाद में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ पहले तो शारीरिक संबंध बनाए और फिर जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसकी जाति का हवाला देकर युवक ने शादी से इन्कार कर दिया।

News Article Hero Image

फरीदाबाद। फेसबुक पर दोस्ती हुई, फिर प्यार हुआ और दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए। युवक ने युवती को परिवालवालों से भी मिलवाया। लेकिन वक्त बीतने के साथ जब युवती ने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो उसने जाति का हवाला देते हुए शादी से इन्कार कर दिया।

दिल्ली की मॉडल से गैंगरेप के बाद उसके पूरे बदन को सिगरेट से दागा

पीड़ित युवती जवाहर कॉलोनी की रहने वाली है, जबकि आरोपी युवक नीमका गांव का रहने वाला है। युवक के शादी से मना करने पर परेशाान युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रोफेसर से किया प्रेम तो समाज ने बना दी वेश्या की छवि...पढ़ें खबर