विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ‍िर सुनाई पड़ी खेतों में छात्रा की चीख, UP में एक और बुलंदशहर रेप कांड

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 09 Aug 2016 09:08 AM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2016 07:34 AM (IST)

अभी बुलंदशहर में रेप पर गरम हुआ माहौल ठंडा भी नहीं पड़ा है कि इस इलाके में एक और गैंगरेप ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नोएडा (जेएनएन)। बुलंदशहर में हाईवे पर मां-बेटी से दरिंदगी अभी भी राष्ट्रीय सुर्खियों में है। पुलिस प्रशासन हाईवे की भरपूर सुरक्षा के दावे कर रहा है, लेकिन सोमवार को दो बदमाशों द्वारा सरेबाजार आठवीं की छात्रा का अपहरण कर यमुना एक्सप्रेस-वे के पास ले जाकर खेत में दुष्कर्म ने उसके दावे की पोल खोल दी।

इतना ही नहीं कोतवाली पुलिस ने छात्र को अस्पताल ले जाने की बजाय घटना को दबाने के लिए स्टाफ क्वार्टर में छिपाकर रखा। देर शाम परिजनों के हंगामा करने के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए नोएडा अस्पताल में भेजा।

हैवान गुरु ने 16 साल की लड़की को बनाया था हवस का शिकार

गौतमबुद्धनगर के जेवर कस्बे की टप्पल रोड से भरे बाजार से दो युवक छात्रा का अपहरण कर उसे यमुना एक्सप्रेस-वे साबौता इंटरचेंज के पास ईख के खेत में ले गए। आरोप है कि दोनों ने मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

ममेरे 'भाई-बहन' बन गए पति-पत्नी, 20 साल बाद खुला यह ‘राज’

छात्रा की चीख पुकार सुन लोगों ने पुलिस को फोन से सूचना दी और मौके से एक आरोपी आशीष भाटी पुत्र मनवीर भाटी निवासी वैर को दबोचने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पकड़े गए आशीष और छात्र को लेकर कोतवाली पहुंची।

भतीजे के साथ पत्नी थी आपत्तिजनक स्थिति में, फिर हुआ रूह कंपाने वाला काम

महिला सिपाही न होने के कारण छात्र को स्टाफ क्वार्टर में रखा गया। पीड़ित छात्र के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घटना को दबाने के लिए घंटों तक छात्रा से मिलने नहीं दिया और बाद में खुद ही बोलकर शिकायत भी लिखवा दी।

देर शाम परिजनों के हंगामा करने के बाद पुलिस ने छात्र को इलाज के लिए पहले जेवर के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र भेजा। वहां से नोएडा के लिए रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी और पीड़ित को एक ही गाड़ी में बिठाकर नोएडा ले गई। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजन काफी नाराज हैं।

एसपी देहात अभिषेक यादव का कहना है कि लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पीड़ित छात्राा को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।