विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी ने गैर मर्द के साथ रिश्‍ते पर आपत्ति जताई तो युवती ने कराया कत्‍ल

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 19 Aug 2016 10:34 AM (IST)Updated: Sun, 21 Aug 2016 10:20 AM (IST)

दिल्‍ली में एक यवुती का दिल प्रेमी के मित्र पर ही आ गया। प्रेमी को दरकिनार कर उसने उसके मित्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में युवती द्वारा दूसरे प्रेमी से पहले प्रेमी का कत्ल करवाने का अजब मामला सामने आया है। पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ तो पुलिस भी लव ट्रैंगल जानकर हैरत में पड़ गई। 13 अगस्त को गांधी कैंप सीएनजी पंप के पास युवक राहुल (30) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। वारदात के पीछे उसकी प्रेमिका शिव कुमारी का हाथ है।

पुलिस के मुताबिक, राहुल से आजिज आकर उसने अपने दूसरे प्रेमी से उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने शिव कुमारी को गिरफ्तार किया है। वह वजीराबाद के एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। दूसरा आरोपी मो. वासिर है। वह बिहार के सुपौल का रहने वाला है। वह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन में वेंडर का काम करता है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, मो. वासिर का रुमाल व दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तीसरा आरोपी फरार है।

बेटी के अवैध संबंध में बाधा बन रहे थे मां-बाप, बेटी ने प्रेेमी संग किया ऐसा काम

गांजे की लत से हुई दोस्ती

पुलिस के अनुसार, राहुल मूल से रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला था। वह वजीराबाद व कश्मीरी गेट बस अड्डे के बीच इको टैक्सी चलाता था। गांजे की लत ने उसे मो. वासिर से मिलाया। दोनों में दोस्ती हो गई। राहुल पहले संगम विहार के एक स्कूल में कैब चलाता था।

सारे जमाने के सामने जिसे कहती थी 'भइया' उसी से करती थी प्यार!

ईको टैक्सी खरीदना चाहता था प्रेमी

इसी स्कूल की शिक्षिका शिव कुमारी के साथ उसके प्रेम संबंध थे। प्रिंसिपल से झगड़े के चलते उसे स्कूल छोड़ना पड़ा, लेकिन शिव कुमारी से उसके संबंध बने रहे। बाद में शिव कुमारी वजीराबाद के एक निजी स्कूल में पढ़ाने लगी। राहुल एक इको टैक्सी खरीदना चाहता था। शिव कुमारी व मो. वासिर इसमें उसकी मदद कर रहे थे। इसी दौरान शिव कुमारी छत्तीसगढ़ अपने घर चली गई। राहुल से उसकी बात मो. वासिर के फोन पर होती थी।

दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था, और एक दिन...

मोबाइल फोन से हुुई सारी गड़बड़, प्रेमी ही बदल गया

बातचीत में शिव कुमारी मो. वासिर के करीब आ गई और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। राहुल को एक दिन शिव कुमारी के फोन से पता चला कि वह मो. वासिर के लगातार संपर्क में है। उसने शिव कुमारी को धमकी दी। वह राहुल से आजिज आ गई थी।

'रात पति घर पर न हो तो मुझे बुला लो' खूबसूरत महिला को देख डोली नीयत

उसने मो. वासिर व उसके एक अन्य साथी के साथ मिलकर राहुल को 11 अगस्त की रात सवा आठ बजे गांधी विहार पार्क में बुलाया और उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद उन्होंने अपने व राहुल के फोन का सिम कार्ड तोड़ दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।