विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी के साथ गई थी रामलीला देखने, प्रेमिका के साथ पूरी रात हुआ दुष्कर्म

By JP YadavEdited By:
Updated: Fri, 27 Nov 2015 02:31 PM (IST)

दिल्ली का लड़का दशहरे के दिन अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर होटल के कमरे में ले गया, जहां उसने सारी रात दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देता रहा।

News Article Hero Image

सोनीपत। दशहरे दिन एक युवक ने रामलीला दिखाने ले जाने के दौरान रास्ते में गर्लफ्रेंड को अपनी हवस का शिकार बना डाला। गर्लफ्रेंड और ब्वाय फ्रेंड दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। युवक दशहरे के दिन गर्लफ्रेंड को लेकर होटल के कमरे में लेकर गया, जहां उसने सारी रात दुष्कर्म किया।

कमसिन लड़कियों के बेडरूम में दो लड़कों की दास्तां जानकर हो जाएंगे हैरान

मामला जीटी रोड पर लड़सौली के पास स्थित कनक गार्डन का है। पीड़ित युवती ने इस संबंध में दिल्ली के थाना सराय रोहिल्ला में मामला दर्ज करवाया था, पुलिस ने जांच के बाद मामला मुरथल थाना भिजवा दिया।

दोनों करते थे एक-दूसरे से प्रेम

आरोपी युवक का नाम तनुश केशवानी है। वह अपनी प्रेमिका से बेहद प्यार करता था और युवती भी उसे दिल-ओ-जान से चाहती थी। सूत्रों की माने तो दोनों भविष्य में शादी भी करने वाले थे। युवती दिल्ली के किशनगंज की रहने वाली है और प्रेमी युवक भी दिल्ली के केशवपुरम इलाके का रहने वाला है।

सोनीपत ले जाकर किया दुष्कर्म

युवती का आरोप है कि तनुज उसे दशहरे के दिन रामलीला दिखाने के लिए लेकर गया था। युवती के मुताबिक, तनुज उसे सोनीपत लेकर गया। जहां पर वह दोनों एक होटल में ठहरे। दोनों एक-दूसरे को लंब समय से जानते थे, इसलिए युवती को तनुज पर जरा भी शक नहीं हुआ।

युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे होटल के अंदर शीतल पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसका फायदा उठाकर उससे दुष्कर्म किया।

बाद में होश आने पर उसे अपने साथ हुए कुकृत्य का पता लगा। इस पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया, जिस कारण वह शांत हो गई। युवती ने बताया कि आरोपी ने बाद में उससे शादी करने से मना कर दिया।