विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुरथल कांड: चश्मदीद की शिकायत पर हरियाणा पुलिस ने दर्ज किया केस

By Amit MishraEdited By:
Updated: Fri, 01 Apr 2016 03:35 PM (IST)

प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर मुरथल में कथित गैंगरेप मामले में हरियाणा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शिकायर्ता ने बताया कि जाट आरक्षण के दौरान छेड़छाड़ की घटनाएं भी हुईं थीं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मुरथल में कथित गैंगरेप मामले में दिल्ली के रहने वाले एक शख्स द्वारा शिकायत करने पर हरियाणा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आइपीसी की धारा 148,149, 324,341,354,365 और 395 तहत मामले दर्ज किए हैं।

मुरथल में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं: हरियाणा

खुद को प्रत्यक्षदर्शी बताने वाले शिकायतकर्ता ने बयान दिया है कि उसने महिलाओं के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट जैसी घटनाओं को होते हुआ देखा था।

शिकायत में उसने बताया कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी हुईं थीं। गौरतलब है कि इस मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कुछ दिन पूर्व हरियाणा सरकार को फटकार भी लगाई थी।