विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें, BJP के किस मशहूर सांसद ने कहा, 'मोदी सामने हों तो सचेत रहता हूं'

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 11 Jul 2016 08:08 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jul 2016 07:33 AM (IST)

भोजपुरी गायक व भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बोलते हुए बहुत कुछ सोचना पड़ता है। एक-एक शब्द पर ध्यान देना पड़ता है।

News Article Hero Image

गाजियाबाद (राज कौशिक)। भोजपुरी गायक व भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बोलते हुए बहुत कुछ सोचना पड़ता है। एक-एक शब्द पर ध्यान देना पड़ता है कि कुछ गलत न हो जाए। मनोज ने गाजियाबाद से अपना पुराना नाता बताया।

गाजियाबाद लोक परिषद की तरफ से हिंदी भवन में आयोजित त्रिवेणी कविता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए मनोज तिवारी को देखने के लिए पहले से ही बड़ी संख्या में लोग जमा थे। हिंदी और भोजपुरी में 4672 गीत गा चुके और कई फिल्मों में नायक रहे मनोज तिवारी की सादगी लोगों का मन छू गई।

उन्होंने कहा कि गाजियाबाद कई मामलों में बदनाम रहा है, मगर यहां पर इस तरह के साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन देखकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री बोले, 'मोदी जी, तोता और कौवा को एक ही काम'

उन्होंने कहा कि अक्सर उनके कार्यक्रमों में वो लोग होते हैं जिन्हें न सीट की चिंता होती है, न बैठने की। जो एक दूसरे के ऊपर गिरे जाते हैं। उनके सामने कुछ भी बोल देने में मुझे कोई दिक्कत नहीं होती। लेकिन इस कार्यक्रम में मौजूद लोग कुछ अलग तरह के हैं।

केजरी के मंत्री का ट्वीट,'नई बिल्डिंग बनी, तोता-मैना-कौवा को भेजो मोदीजी'

यहां बोलते हुए इतना सावधान रहने की जरूरत है जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने सचेत रहने की जरूरत होती है। मोदी अगर सामने बैठे हों तो एक-एक शब्द पर ध्यान देना पड़ता है कि कुछ गलत न हो जाए। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बनारस से गाजियाबाद कई बार वो मारुति कार से भी आए हैं।

केजरी के मंत्री का PM पर हमला, 'वही काम करेगा जो मोदी-मोदी चिल्लाएगा'

संघर्ष के दिनों में वह गाजियाबाद और नोएडा के अपने मित्रों, परिचितों व रिश्तेदारों के घर दो-दो दिन रहा करते थे। दो-दो दिन इसलिए ताकि उन पर भी जोर न पड़े। लोगों की मांग पर मनोज तिवारी ने भोजपुरी के दो सुपर हिट गीत गाकर सुनाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।