विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झूठी निकली IGI एयरपोर्ट पर दो विमानों में बम की खबर

By JP YadavEdited By:
Updated: Fri, 18 Mar 2016 07:51 AM (IST)

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम की खबर झूठी निकली। जिसके बाद दोनों विमानों ने एक वहां से उड़ान भरी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम की खबर झूठी निकली। जिसके बाद दोनों विमानों ने एक वहां से उड़ान भरी। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे एक नेपाल जानेवाली जबकि दूसरी भुवनेश्वर की फ्लाइट उड़ान भरने ही वाली थी कि सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की खबर लगी कि दोनों फ्लाइट्स के अंदर बम रखे गए हैं।

जिसके फौरन बाद दिल्ली से काठमांडू के बीच चलनेवाली वाली फ्लाइट रॉयल्स नेपाल एयरलाइंस और दिल्ली-भुवनेश्वर के बीच चलनेवाली एयर इंडिया की फ्लाइट्स को खाली करा लिया गया।

गौरतलब है कि काठमांडू जा रही फ्लाइट आरए-206 के अंदर 155 सवारी और 9 क्रू सदस्य शामिल थे जबकि भुवनेश्वर जा रही एआई-075 के अंदर 178 सवारी और 7 क्रू मेंबर्स थे।

बम की खबर के बाद सभी सवारियों और उनके सामानों की बम्ब थ्रेट एसेसमेंट कमेटी की तरफ दोबारा जांच की गई।