विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JNU विवादः वकील विक्रम चौहान गिरफ्तार, कन्हैया कुमार की पिटाई का है आरोप

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 25 Feb 2016 10:11 AM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2016 10:22 AM (IST)

पटियाला हाउस कोर्ट में जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार की पेशी के दौरान मारपीट के मामले में चौथी नोटिस के बाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट में जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार की पेशी के दौरान मारपीट के मामले में चौथी नोटिस के बाद अधिवक्ता विक्रम चौहान से कई घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इससे पहले प्रकरण में भाजपा विधायक एवं दो अधिवक्ताओं से भी पूछताछ कर चुकी है।

गौरतलब है कि देशद्रोह के आरोपी कन्हैया कुमार की 13 फरवरी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के दौरान अधिवक्ता विक्रम सिंह चौहान, ओम शर्मा, यशपाल सिंह समेत अधिवक्ताओं ने जेएनयू छात्रों एवं पत्रकारों से मारपीट की थी।

मामले में तीन बार पुलिस द्वारा नोटिस जारी होने के बाद विक्रम सिंह चौहान पूछताछ के लिए नहीं गए। बुधवार को विक्रम सिंह तिलक मार्ग थाना में पूछताछ के लिए पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे से देर शाम तक पुलिस ने विक्रम सिंह चौहान से पूछताछ की।

सीसीटीवी फुटेज में पहचान में आए विक्रम सिंह चौहान से पुलिस ने जानने की कोशिश की कि उन्होंने कोर्ट परिसर में कानून को हाथ में क्यों लिया। पुलिस ने पूरे कार्यक्रम के सुनियोजित होने के मामले में भी पूछताछ की। कई घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने विक्रम सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।