विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए क्या है बालिका वधू प्रत्यूषा और पत्रकार पूजा की मौत में समानताएं

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 15 May 2016 12:03 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2016 07:38 AM (IST)

मशहूर टीवी सीरियल 'बालिका वधु' में आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्युषा बैनर्जी और फरीदाबाद की वेब पत्रकार पूजा तिवारी की खुदकुशी में कई समानताएं हैं।

News Article Hero Image

फरीदाबाद (जेपी यादव)। मशहूर टीवी सीरियल 'बालिका वधु' में आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्युषा बैनर्जी और फरीदाबाद की वेब पत्रकार पूजा तिवारी की खुदकुशी में कई समानताएं हैं। दोनों ही छोटे शहर से अपने प्यार के साथ जिंदगी बिताने की तमन्ना लेकर समझौते कर रही थीं। आइए जानते हैं और क्या-क्या समानताएंं थीं दोनों में।

मां-बाप को बताती थी मुंहबोला भाई, पर उसी से करती थी

प्रत्यूषा बैनर्जी और पूजा तिवारी में येे हैं 10 समानताएं

1. बालिका वधू से घर-घर में जाना पहचाना चेहरा बन चुकी प्रत्यूषा झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली थी तो वहीं पत्रकार पूजा तिवारी मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की थी। दोनों ही छोटे शहर से ताल्लुकात रखती थीं।

20 साल में शादी, 22 में विधवा और 23 में पहुंच गई कोठे पर

2. प्रत्यूूशा बैनर्जी टेलीविजन-ग्लैमर के मक्का मुंबई तो पूजा तिवारी मीडिया के मक्का दिल्ली में अपना मुकाम तलाशने के लिए अपना परिवार छोड़कर अकेले आई थीं।

3. प्रत्यूूषा और पूजा तिवारी दोनों अपने पार्टनर/ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहते थे।

4. पूजा तिवारी और प्रत्यूूषा बैनर्जी दोनों के लिव इन पार्टनर शादीशुदा थे और दोनों ने यह बातें अपनी गर्लफ्रेंड से छिपाईं थीं।

पति समय नहीं देते थे तो बेटे के कोच से कर बैठी प्यार

5. पूजा तिवारी की खुदकुशी के दौरान जहां उसका ब्वॉयफ्रेंड अमित साथ में मौजूद था। वहीं आरोप लगता रहा है कि जब प्रत्यूूषा बैनर्जी ने खुदकुशी की तो उसका लिव इन पार्टनर राहुल राज भी उसके साथ था।

6. प्रत्यूूषा बैनर्जी और पूजा तिवारी दोनों को अपने लिव इन पार्टनर के बारे में अधूरी जानकारी थी।

7. दोनों की मौत (खुदकुशी) महीने के पहले सप्ताह में हुई थी। प्रत्यूूषा की मौत जहां एक अप्रैल को हुई वहींं पूजा तिवारी की खुदकुशी का मामला दो मई का है।

8. प्रत्यूषा को जहां उसका ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज मारता-पीटता था वहीं पूजा का ब्वॉयफ्रेंड भी उसे शारीरिक के साथ मानसिक कष्ट देता था।

9. प्रत्यूषा और पूजा तिवारी दोनों अपने लिव इन पार्टनर के हरकतों से डिप्रेशन में थींं।

10. दोनों ही अपने रिलेशन से बाहर आना चाहती थीं। प्रत्यूषा ने अपने मामा और दोस्त से कहा कि वह इस रिश्ते से बाहर आना चाहती है तो वहींं पूजा ने अपनी सहेेली मेडी से चैटिंग के दौरान कुछ इसी तरह की मंशा जाहिर थी।

पूजा तिवारी मर्डरः मौत से पहले लिखे भावुक खत पर अपनों ने उठाए सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।