विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM मोदी के गृहराज्य जाएंगे केजरीवाल,बोले-'मुझे भगवान शिव ने बुलाया'

By JP YadavEdited By:
Updated: Mon, 04 Jul 2016 07:42 AM (IST)

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का गुजरात दौरा भले ही रद्द हो गया हो, लेकिन वे सोमनाथ के दर्शन करने के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य जरूर जाएंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का गुजरात दौरा भले ही रद्द हो गया हो, लेकिन वे सोमनाथ के दर्शन करने के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य जरूर जाएंगे। यह जानकारी अरविं केजरीवाल ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा है, 'गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन ने उनका सूरत दौरा तो रद्द करा दिया लेकिन भगवान शिव ने उन्हें बुलाया है।'

गौरतलब है कि अरविेंद केजरीवाल सोमनाथ के दर्शन करने के साथ व्यापारियों की एक सभा को भी गुजरात में संबोधित करने वाले थे, लेकिन आप को मनचाही जगह पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली थी।

केजरीवाल का गुजरात दौरा रद, AAP ने किया आनंदी बेन पर हमला

9 जुलाई को जाएंगे गुजरात

अरविंद केजरीवाल के ट्वीट के मुातबिक, वह दर्शन करने नौ जुलाई को सोमनाथ जाएंगे। यहां पर याद दिला दें कि कार्यक्रम रद होने के बाद आम आदमी पार्टी ने गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल पर हमला बोला था।

केजरीवाल के एक और खास मंत्री पर शिकंजा, सताने लगा गिरफ्तारी का डर!