Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जनमत संग्रह पर घमासान तेज, BJP ने कहा, क्या केजरी को ब्रिटेन का नशा चढ़ गया?

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sat, 25 Jun 2016 08:37 AM (IST)

    एक बार फ‍िर केंद्र के निशाने पर केजरीवाल हैं। इस बार क्‍यों भाजपा ने उन्‍हें निशाना बनाया है। इसे जानने के लिए पढ़ें खबर। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली [जेएनएन]। जनमत संग्रह के बाद यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन अलग हो गया। ब्रिटेन भले ही दिल्ली से दूर हो और शायद ही इसका कोई असर दिल्ली में देखने को मिले। लेकिन, जनमत संग्रह के बाद दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने इसे सियासी मुद्दा बना दिया है।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि सरकार भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाने के हक में ऐसे ही जनमत संग्रह पर विचार कर रही है।

    अरविंद केजरीवाल सरकार लंबे समय से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रही है। सरकार को हर बार केंद्र के रवैये और राजनीतिक दबाव के कारण इस मुद्दे पर पीछे हटना पड़ा है, लेकिन ब्रिटेन में हुए जनमत संग्रह ने दिल्ली में सियासी सरगर्मी जरूर बढ़ा दी है। केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, 'यूके रेफरेंडम के बाद जल्द ही दिल्ली में भी पूर्ण राज्य को लेकर जनमत संग्रह किया जाएगा'।

    ...तो क्या इस बार अपने ही जाल में फंसे केजरीवाल, फेल हुआ सियासी फॉर्मूला?

    भाजपा ने दिया जवाब

    दिल्ली में जनमत संग्रह की मांग को लेकर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि ' इनको क्या ब्रिटेन का नशा चढ़ गया ? यह देश संविधान से चलता है।'